
पडरौना,कुशीनगर। पूर्वांचल की राजनीति में तीन दशक तक अपनी विशिष्ट पहचान बनाये रखने वाले लोकतांत्रिक कांग्रेस के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश सरकार कैबिनेट मंत्री रहे पंडित हरिशंकर तिवारी का मंगलवार के8 शाम सात बजे देहावसान हो गया। पंडित तिवारी के निधन से सामाजिक, राजनीतिक व शैक्षणिक क्षेत्र में शून्यता आयी है। इनके निधन से गोरखपुर मंडल के सभी जनपदों में शोक की लहर दौड़ गयी है। 90 वर्षीय पंडित तिवारी ने गोरखपुर स्थित अपने आवास जो आम जन में तिवारी हाटा के रूप में प्रचलित है, में सायं 7 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
पंडित तिवारी कई इंटर कॉलेजों, डिग्री कालेजों की स्थापना की। इनके निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों के संभ्रांत जनों ने गहरा दुख जताते हुए कहा कि एक युग का अवसान हो गया। इनके निधन पर उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश संरक्षण मंत्री शैलेन्द्र दत्त शुक्ल, प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ देवेंद्र मणि त्रिपाठी ,युवा समाजसेवी पंकज दीक्षित आदि ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि उनके परिजन व शुभचिंतको को इस अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।













