
एक्ट्रेस सना खान ने हाल ही में कोरियोग्राफर मेलविन लुईस से ब्रेकअप कर लिया है. इस बात की जानकारी सना ने 12 फरवरी को अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर दी थी. ब्रेकअप के बाद अब सना ने अपने रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए मेलविन पर एक बच्ची को प्रेग्नेंट करने के आरोप लगाए हैं.
सना खान बीते दिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से लाइव आई थीं. उन्होंने लाइव वीडियो में बताया कि किस तरह मेलविन उनपर पाबंदी लगाते थे और उन्हें धोखा देते थे. सना ने बताया कि मेलविन के कई लड़कियों के साथ रिश्ते रह चुके हैं. अपने खराब रिलेशनशिप की बात करते हुए लाइव वीडियो में ही सना काफी भावुक हो गई थीं, जिसके बाद उन्हें लाइव खत्म करना पड़ा.
लाइव वीडियो को बंद करने के बाद सना ने एक स्टोरी शेयर कर लिखा, “ये जानना काफी दुखद है कि उसने एक छोटी बच्ची को प्रेग्नेंट किया था, लड़कियों से पैसे लिए और अपनी स्टूडेंट्स के साथ फ्लर्ट किया, एक टीचर को ऐसा होना चाहिए? चरित्रहीन लोग, तभी ये स्ट्रगल करते हैं”.
अब सना के इस सनसनीखेज आरोप में कितनी सच्चाई है, ये जांच का विषय है. लेकिन यहां एक सवाल उठता है कि जब सना जानती थीं कि मेल्विन ने किसी बच्ची का रेप किया, तो अबतक खामोश क्यों रहीं? उन्होंने उस बच्ची को इंसाफ दिलाने की कोशिश क्यों नहीं की?













