पौड़ी। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और शराब को सस्ती दरों पर बिक्री के विरोध में जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला फूंका।
सोमवार को जिला महिला कांग्रेस कमेटी कमला रावत के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने पार्टी कार्यालय से रैली निकालते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक प्रदर्शन पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि प्रदेश में लगातार बेरोजगारी, महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है लेकिन सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। वहीं प्रदेश में शराब की कीमतों में कमी करके प्रदेश में शराब के कारोबार को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में जिला उपाध्यक्ष रेखा भंडारी, पाबौ ब्लाक अध्यक्ष आशा चौहान, जयना देवी, हेमा नेगी, कांता कठैत, राजकुमारी, शिल्पा देवी, नीलम रावत आदि शामिल थे।
खबरें और भी हैं...
UP Politics : अखिलेश यादव का बड़ा चुनावी दांव, सरकार बनी तो 8 दिन की छुट्टियां फिर होंगी बहाल
उत्तरप्रदेश, राजनीति, लखनऊ
रायबरेली की सड़कों पर राहुल गांधी ने अफसरों से पूछा- आप लोग क्या कर रहे हैं? गड्ढों की तस्वीरें दिखाकर मांगा जवाब
उत्तरप्रदेश, बड़ी खबर, राजनीति













