फेस्टिवल का जायका हो जाएगा दोगुना ‘मसाला मठरी’ के साथ

सामग्री :

2 कप मैदा, 1/2 कप आटा, 1 टीस्पून कसूरी मेथी, 1 टीस्पून काली मिर्च पाउडर, 1 टीस्पून धनिया पाउडर, 1 टीस्पून सौंफ, 1 टीस्पून जीरा, 1/4 टीस्पून हींग, नमक स्वादानुसार, 2 टीस्पून घी

विधि :

सबसे पहले मैदा और आटे को अच्छे से छान लें। अब इसमें नमक मिलाएं। कसूरी मेथी को हाथों से मसलकर डालें। अब इसमें काली मिर्च पाउडर, सौंफ, धनिया पाउडर, हींग और गर्म किया हुआ घी डालें। सभी को एक साथ मिलाएं और गुनगुने पानी से नरम आटा गूंधें। इसे अब 15 मिनट के लिए अलग रखें। अब छोटी-छोटी लोइयां बनाकर एक-एक कर पूरी की तरह बेलें और उसमें चाकू से निशान बना दें ताकि वह पूरी कर तरह न फूल पाए। अब सभी मठरियों को तलें।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

62 − = 56
Powered by MathCaptcha