फैन ने जब सिद्धार्थ शुक्ला से पूछा शहनाज से शादी को लेकर सवाल, मिला ये ऐसा जवाब

बिग बॉस (Bigg Boss) के बाहर भी सिद्धार्थ शुक्‍ला (Sidharth Shukla) और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की दोस्‍ती और क्‍यूट केमिस्‍ट्री चर्चा में बने हुए है। दिलचस्‍प बात ये है कि फैंस के साथ सिडनाज की जोड़ी भी खूब एक दूसरे को मिस कर रहे हैं। यह किसी से छुपा नहीं है कि शहनाज ने कई मौकों पर खुलासा किया है कि वे सिद्धार्थ से प्यार करती हैं। हालांकि सिद्धार्थ ने उन्‍हें हमेशा अपना सिर्फ अच्छा दोस्त ही मानते हैं। जिस बात का खुलासा खुद सिद्धार्थ ने अपनी इंस्‍टा चैट के जरिए किया है।

बता दें, बिग बॉस का ताज अपने नाम करने के बाद सिद्धार्थ शुक्‍ला हाल ही में पहली बार इंस्‍टा चैट के जरिए फैंस के साथ रूबरू हुए थे। ऐसे में उनके एक फैंस ने सिद्धार्थ से शादी के प्‍लान के बारे में पूछा तो उन्‍होंने कहा, ‘शादी के बारे में क्या बताऊं। शादी के लिए लोग चाहिए होते हैं। अब शीला तो हूं नहीं कि खुद से प्यार करूंगा।’

https://www.instagram.com/p/B8lvRuFJIh_/?utm_source=ig_embed

वहीं इसके साथ ही और दूसरे फैन ने उनसे पूछा कि क्या आप अपनी शादी में शहनाज गिल को बुलाएंगे? वहीं इसके जवाब में, सिद्धार्थ ने कहा, “हां शहनाज को जरूर बुलाऊंगा। पहले होने तो दो शादी, कोई मिलने तो दो।” सिद्धार्थ के इस सवाल से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वह आज शहनाज को अपनी दोस्‍त मानते हैं।

उनकी इस चैट में उनकी खास दोस्‍त देवोलीना भट्टाचार्जी ने भी उनसे शादी का सवाल पूछा तो सिद्धार्थ ने कहा, “नहीं यार देवोलीना, अभी तक कोई शादी के लिए नहीं मिली। तेरी नजर में कोई है तो बता मुझे।” वहीं इन दोनों सितारों के वर्क फ्रंट की बात करें तो शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) वर्तमान में कलर्स टीवी के शो ‘मुझसे शादी करोगे’ से अपने जलवे बिखेर रही हैं। वहीं सिद्धार्थ शुक्‍ला (Sidharth Shukla) भी बिग बॉस 13 का ताज अपने नाम करके अपनी फैमली के साथ क्‍वॉलिटी टाइम बिता रहे हैं।

खबरें और भी हैं...