
परिवार के साथ दीपावली मनाने लखनऊ पहुंचे लोगों के लिए अब वापसी में मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिवाली बाद दिल्ली और मुंबई लौटने वालों के लिए कनफ़र्म सीटों की मारामारी शुरू हो गई। मुंबई की ट्रेनों में वेटिंग 144 तक पहुंच गई है, जबकि दिल्ली की ट्रेनों में यह 125 तक है। इसका फायदा रेलवे उठा रहा है। बुधवार को तेजस, शताब्दी और राजधानी से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को 3 गुना महंगा किराया देकर जाना पड़ा।
रेलवे ने अपनी कुछ ट्रेनों में फ्लेक्सी किराया लागू है। मसलन, जैसे-जैसे सीटों की बुकिंग होगी। वैसे-वैसे किराया महंगा होता जाता है। साथ ही, विमानों का किराया भी महंगा हो रहा है।
ट्रेनों में लंबी वेटिंग से भी यात्रियों की परेशानी बढ़ी
लखनऊ से मुंबई जाने के लिए पुष्पक एक्सप्रेस, गोरखपुर एलटीटी एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस, तेजस एक्सप्रेस, शताब्दी चेयरकार, एसी एक्सप्रेस, लखनऊ मेल के अलावा कैफियत, वैशाली, राजधानी, काशी विश्वनाथ, अयोध्या दिल्ली एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में भी लंबी वेटिंग से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
फ्लाइट से दिल्ली का किराया भी हुआ मंहगा
ट्रेनों में वेटिंग की वजह से हवाई जहाज का किराया भी आसमान छूने लगा। बुधवार को लखनऊ से मुंबई का किराया 14 हजार के पार पहुंच गया। विभिन्न विमान कंपनियों में इंडिगो का किराया 8093 रुपए, एयर एशिया का 7358 रुपए, एयर इंडिया का 11559 रुपए, गोएयर का 12818 रुपए और विस्तारा का 14397 रुपए तक पहुंच गया है। वहीं लखनऊ से दिल्ली का किराया इंडिगो की फ्लाइट का 9253 रुपए, एयर एशिया का 12114 रुपए पहुंच गया है।
तत्काल कोटा में सीटों की मारामारी तय
दिल्ली और मुंबई की रूटीन ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। ऐसे में गुरुवार को भैया दूज का पर्व होने के बाद शुक्रवार को तत्काल कोटा में सीटों की मारामारी तय है। लखनऊ से दिल्ली व मुंबई की ट्रेनों में 3800 तत्काल की सीटें हैं। तत्काल कोटे में कंफर्म टिकट हासिल करने के लिए यात्रियों को मशक्कत करनी पड़ेगी। बता दें कि तत्काल के लिए एक दिन पहले टिकट बुक कराना पड़ता है। डेढ़ लाख से अधिक यात्री वेटिंग है। ऐसे में इन यात्रियों का सफर तत्काल के भरोसे पर टिका है।













NEET पेपर लीक विवाद: दिल्ली में आंदोलन के बाद छत्रपति संभाजीनगर पहुंचे CJP प्रमुख अभिजीत दिपके, गृह मंत्री अमित शाह से मांगा इस्तीफा