बर्खास्त पूर्व पुलिस अधिकारी सचिन वाझे ने कोर्ट से की अजीब मांग

मुंबई, (ईएमएस)। मुंबई पुलिस से बर्खास्त पूर्व पुलिस अधिकारी सचिन वाझे एक अजीब मांग को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। सचिन वाझे ने कोर्ट से एक अजीब मांग की है. सचिन वाझे फिलहाल नवी मुंबई के तलोजा जेल में बंद हैं। वहां बिल्ली के बच्चे को गोद लेने के लिए सचिन वाजे ने विशेष एनआईए कोर्ट में अर्जी दी है. तलोजा जेल में झुमका नाम की एक बिल्ली का बच्चा है। अर्जी में खुलासा हुआ है कि बिल्ली का बच्चा जेल में हैं जो काफी कमजोर हैं और उनका ख्याल रखना होगा. सचिन वाजे ने कोर्ट को बताया कि वह एक पशु मित्र हैं और पहले भी आवारा कुत्तों और बिल्लियों की देखभाल कर चुके हैं। कोर्ट ने जेल प्रशासन से जवाब दाखिल करने को कहा है. आपको बता दें कि सचिन वाझे इस समय एक गंभीर अपराध में गिरफ्तार हैं। सचिन वाजे पर उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर विस्फोटक रखने का आरोप है। इसके अलावा उन पर मनसुख हिरेन हत्याकांड में भी शामिल होने का आरोप है. इन सभी मामलों में सचिन वाझे एनआईए की हिरासत में हैं। कल एनआईए स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई. बताया जाता है कि उस वक्त उन्होंने बिल्ली के बच्चे को गोद लेने की मांग की.

खबरें और भी हैं...