बिल्ली ने रैंप पर किया कैटवॉक, लोगों ने जमकर बजे तालियां, देखें वीडियो

रैंप पर माॅडल्स को कैटवाॅक करते आपने अक्सर देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसे कैटवाॅक क्यों कहते हैं। आपने सोचा हो या नहीं पर एक बिल्ली ने जरूर सोचा, तभी तो उसने तय किया कि जो स्टाइल उसके नाम से जाना जाता है उसे वो खुद भी एक बार करके देखे और दुनिया को भी करके दिखाए।

इसीलिए इस्तांबुल में एक क्यूट सी कैट ने ना केवल रैंप पर माॅडल्स के साथ चल कर उन्हें बताया कि कैटवाॅक कैसे की जाती है, बल्कि वहां खूब धमाचौकड़ी  की और लेट कर आराम भी फरमाया। उसके इस मजे का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर भी किया गया है। इस्तांबूल में हाल ही में आयोजित किया गया एक फैशन शो का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो को एक व्यक्ति ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है और देखते ही देखते ये जमकर वायरल हो गया है।

वीडियो न सिर्फ दिलचस्प है, बल्कि बेहद मजेदार भी है। इस वीडियो में खुद एक कैट यानि बिल्ली कैटवॉक करती नजर आ रही है। इसके बाद वो और भी मस्ती करती है। बिल्ली की रैंप पर इस मस्ती को देख कर लोग इतने खुश हो गए कि उसको पूरे फैशन शो के दौरान किसी ने रोकने का प्रयास नहीं किया। इतना ही नहीं जब बिल्ली ने कैटवॉक किया, तो दर्शकों ने जम कर तालियां बजा कर इसका आनंद लिया।

https://www.instagram.com/p/BpW_NfWn4ub/?utm_source=ig_embed

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

9 + 1 =
Powered by MathCaptcha