
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली गई. ये सीरीज भारत की जीत और चोटिल खिलाड़ियों के लिए हमेशा याद की जाएगी. भारत ने सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज की लेकिन हैरानी वाली बात ये हैं कि सीरीज के दो सबसे अधिक रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया टीम से रहे हैं.
दरअसल सीरीज के दौरान टीम इंडिया के लगभग सभी खिलाड़ियों ने योगदान दिया. इस लेख में हम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2020-21 में सबसे अधिक रन बनाने वाले 4 भारतीय बल्लेबाजों के बारे में जानेगे.
4) शुभमन गिल- 259 रन
युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने बॉक्सिंग डे टेस्ट से डेब्यू किया था. इस खिलाड़ी ने बेहद कम उम्र में अपनी प्रतिभा दिखाते हुए दुनियाभर में नाम कमा लिया हैं. सीरीज में खेले 3 मैचों की 6 पारियों में गिल ने 51.80 की शानदार औसत से 259 रन बनाए हैं जिसमे दो अर्द्धशतक शामिल हैं.;
गिल ने ब्रिसबेन टेस्ट की चौथी पारी में 91 रनों की पारी भी खेली जोकि उनकी सीरीज में सर्वोच्च पारी रही.
3) अजिंक्य रहाणे- 268 रन

अजिंक्य रहाणे ने पूरी सीरीज में जिस तरह कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली हैं वो तारीफ के काबिल हैं. इसके आलावा बल्लेबाजी में भी उन्होंने अच्छा खेल दिखाया. रहाणे ने 4 टेस्ट की 8 पारियों में 38.28 की औसत से 268 रन बनाए हैं.
रहाणे इस सीरीज में शतक लगाने वाले भारत के अकेले बल्लेबाज हैं. कप्तान ने मेलबोर्न टेस्ट में 112 रनों की यादगार पारी खेली थी.
2) चेतेश्वर पुजारा- 271 रन

चेतेश्वर पुजारा सीरीज के अल्टीमेट वारियर रहे हैं. पुजारा ने सिड्नी और ब्रिसबेन यादगार पारियां खेलकर सीरीज का नतीजा तय किया. पुजारा ने सीरीज के 4 मैचों की 8 पारियों में 33.87 की औसत से 271 रन बनाए.
पुजारा ने सीरीज में 77 रनों के सर्वोच्च स्कोर सहित कुल 3 अर्द्धशतक लगाए. पुजारा सिड्नी में खेले गए ड्रा टेस्ट की दोनों पारियों में अर्द्धशतक लगाया था.
1) ऋषभ पंत- 274 रन
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत के लिए एक्स-फैक्टर हुए हैं. पन्त ने सीरीज के 3 मैचों की 5 पारियों में 68.50 की औसत से सबसे अधिक 274 रन बनाए हैं.;
पन्त ने सिड्नी टेस्ट चौथी पारी में 97 जबकि ब्रिसबेन टेस्ट की चौथी पारी में नाबाद 89 रनों की पारी खेली थी.












