बॉलीवुड की इन प्रेम कहानियों में था लव का ट्राएंगल, 9वीं के तीनों नाम कर देंगे हैरान

फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर सितारों के प्यार की खबरे सुर्खिया बटोरती ही रहती है. हालांकि इनमे से कुछ सितारे ऐसे है जिन्होंने प्यार को स्वीकार कर एक्टर एक्ट्रेस को ही अपना जीवनसाथी बना लिया, वही कुछ हस्तिया ऐसी भी है, जिन्होंने प्यार को अपनाने से ही इंकार कर दिय. बरहलाल आज हम आपको बॉलीवुड की ऐसी ही प्रेम कहानियो से रूबरू करवाना चाहते है, जिनके बारे में आप भी नहीं जानते होंगे.

१. रेखा, अमिताभ और जया.. गौरतलब है, कि बॉलीवुड में जब भी प्रेम कहानी का नाम लिया जाता है तो सबकी जुबान पर सबसे पहले इसी लव स्टोरी का जिक्र आता है. वैसे आपको बता दे कि केवल रेखा ही नहीं बल्कि जया जी भी अमिताभ जी से बेहद प्यार करती थी और ऐसे में इन तीनो का प्रेम त्रिकोण किसी से छुपा नहीं है. बता दे कि अमिताभ और रेखा का प्यार दो अनजाने फिल्म के सेट से शुरू होकर वही खत्म हो गया.

वैसे आपको जान कर हैरानी होगी कि तब जया बच्चन और अमिताभ बच्चन की शादी हो चुकी थी, जिसके चलते रेखा और अमिताभ जी की प्रेम कहानी ने ज्यादा तवज्जु पकड़ लिया था. इसके बाद इसी कहानी को परदे पर भी उतारा गया और सिलसिला फिल्म बनाई गई. इसके इलावा सबसे ज्यादा हंगामा तो तब हुआ जब रेखा ऋषि कपूर और नीतू की शादी में मांग में सिंदूर लगा कर पहुंची. मगर ये कहना भी गलत नहीं होगा कि भले ही आज रेखा और अमिताभ के रास्ते जुदा है पर हकीकत को कोई झुकला नहीं सकता.

२. कटरीना कैफ, रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण.. अब ये तो सब जानते ही है कि रणबीर और दीपिका ने एक ही समय पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था. बता दे कि इन दोनों की मुलाक़ात एक मेक अप आर्टिस्ट के जरिये हुई. इसके बाद दोनों में प्यार भी हुआ और इकरार भी हुआ. बरहलाल करीब दो साल तक तो इनका रिश्ता काफी अच्छा चला, मगर फिर रणबीर की जिंदगी में कटरीना की एंट्री हुई. यहाँ तक कि रणबीर ने बाद में खुद इस बात को कबूल किया कि उन्होंने दीपिका को धोखा दिया.

३. शाहिद कपूर, करीना और सैफ अली खान.. अब इन तीनो की कहानी से तो हर कोई वाकिफ है. बता दे कि शाहिद और करीना पहले अच्छे दोस्त बने, फिर प्यार हुआ और फिर रिलेशनशिप में प्रॉब्लम्स के चलते दोनों का रिश्ता टूट गया. इसके बाद करीना का नाम सैफ से जोड़ा गया और सैफीना की ये जोड़ी फिल्म टशन के सेट पर बनी. बरहलाल करीना आज सैफ की पत्नी ही नहीं उनके बेटे की माँ भी है. वही शाहिद ने भी मीरा से शादी कर ली.

४.हरमन बावेजा, प्रियंका चोपड़ा और शाहिद.. बता दे कि फिल्म लव स्टोरी 2050 के सेट पर प्रियंका और हरमन की दूरियां कम हुई. हालांकि फिल्म रिलीज़ होने के बाद फ्लॉप हो गई और इनका रिश्ता भी खत्म हो गया. इसके बाद कमीने फिल्म की शूटिंग शुरू हुई और शाहिद तथा प्रियंका काफी समय साथ बिताने लगे. मगर अफ़सोस कि ये रिश्ता भी ज्यादा लम्बा नहीं चला और आज इन तीनो की राहे बिलकुल अलग अलग है.

५. सुजैन खान, रितिक रोशन और कंगना रनौट.. गौरतलब है, कि 2016 में कंगना के इंटरव्यू के बाद ये प्रेम त्रिकोण भी काफी चर्चा में रहा. बता दे कि साल 2000 में रितिक ने अपनी बचपन की दोस्त सुजैन से शादी की थी और फिर फिल्म काइट्स तथा कृष तीन के सेट पर कंगना और रितिक की नजदीकियां बढ़ने लगी. वही कंगना का दावा है कि वो रितिक से शादी करना चाहती थी, लेकिन उनका रिश्ता बिखर गया और बाद में रितिक और सुजैन का तलाक भी हो गया. हालांकि रितिक का नाम काइट्स फिल्म की दूसरी एक्ट्रेस बारबरा मोरी से भी जोड़ा गया था.

६.सलमान खान, ऐश्वर्या राय और विवेक ओबरॉय.. अब इन तीनो के बारे में तो हमें ज्यादा बताने की जरूरत नहीं है. ये तो सबको मालूम है, कि हम दिल दे चुके सनम के सेट पर सलमान और ऐश का प्यार शुरू हुआ था और दोनों ने साथ रहने की कस्मे भी खाई थी. मगर अफ़सोस कि सलमान के गुस्से ने दोनों का रिश्ता बिगाड़ दिया. यहाँ तक कि ऐश ने सलमान पर मार पीट का इल्जाम भी लगाया था. हालांकि इसके बाद ऐश की जिंदगी में विवेक की एंट्री हुई, पर इन दोनों का रिश्ता भी ज्यादा नहीं चला.

७. जरीना वाहब, आदित्य पांचोली और कंगना रनौट.. आपको जान कर हैरानी होगी कि बॉलीवुड में एंट्री होने से पहले कंगना की मुलाकात खुद से बीस साल बड़े एक्टर आदित्य से हुई थी. तब आदित्य और जरीना पति पत्नी थे. हालांकि अब कगना का करियर काफी अच्छा चल रहा है, पर तब कंगना ने आदित्य को एक क़ानूनी नोटिस भी भेजा था और उस पर मार पीट का इल्जाम भी लगाया था. बरहलाल ये तो गुजरे जमाने की बात है. मगर अब दोनों की जिन्दगिया अलग है.

८. डिनो मोरिया, बिपाशा बसु और जॉन अब्राहिम.. आपको याद होगा कि डिनो और बिपाशा फिल्म राज में एक साथ दिखे थे. मगर इसके बाद फिल्म जिस्म की शूटिंग के दौरान बिप्स की जिंदगी में जॉन की एंट्री हुई. हालांकि बाद में दोनों के रिश्ते का अंत हो गया, पर बिपाशा और डिनो आज भी अच्छे दोस्त है.

९. शिल्पा शेट्टी, अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना.. बॉलीवुड के खिलाडी कहे जाने वाले अक्षय कुमार यूँ तो अपनी हर एक्ट्रेस के साथ चर्चा में रहे है, पर सबसे ज्यादा उनका नाम शिल्पा के साथ ही जोड़ा गया. मगर बाद में ये खबर आयी कि अक्षय शिल्पा की सबसे अच्छी दोस्त ट्विंकल खन्ना को भी डेट कर रहे है. ऐसे में अक्षय और शिल्पा का रिश्ता तो टूट गया, लेकिन ट्विंकल और अक्षय का रिश्ता बन गया.

बरहलाल बॉलीवुड की इन प्रेम कहानियो को जानने के बाद तो यही लगता है कि अभी और किस्से बाकी है.

खबरें और भी हैं...