
चीन में सोमवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा हो गया। 133 पैसेंजर्स को ले जा रहा चाइना ईस्टर्न पैसेंजर जेट गुवांग्शी में क्रैश हो गया। जिस पहाड़ी पर यह विमान क्रैश हुआ है, वहां की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। उस पहाड़ी से धुआं उठता नजर आ रहा है। इस हादसे में कितने यात्री मारे गए हैं, यह जानकारी अभी सामने नहीं आई हैं। फ्लाइट रीप्ले के अनुसार प्लेन दो मिनट से भी कम समय में 30,000 फीट नीचे गिर गया।
BREAKING NEWS
— Drs.WAKAPOLDUR (@Wakapoldur) March 21, 2022
Breaking:Chinese airplane crashes with 132 on board#china #BREAKING #planecrash #ccp pic.twitter.com/Hp3orJ7pEg
हादसे की तस्वीरें देखकर कई यात्रियों के मारे जाने आशंका जाहिर की जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यात्रियों को ले जा रहा विमान बोइंग 737 है। इस मॉडल के विमान पहले भी कई बार हादसे का शिकार हो चुके हैं।
साढ़े छह साल से एयरलाइंस में था प्लेन
चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स के मुतािबक, फ्लाइट MU 5735 ने दोपहर सवा एक बजे कुनमिंग चांगशुई एयरपोर्ट से उड़ा भरी थी। ये फ्लाइट 3 बजे गुआंगझोऊ तक पहुंचनी थी। जो बोइंग हादसे का शिकार हुआ है, वो साढ़े छह साल से एयरलाइंस में ऑपरेट हो रहा था। हादसे के बारे में चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस का बयान नहीं आया है।
पिछले साल हुए दुनिया के बड़े प्लेन हादसे
साल 2021 में दुनिया भर में की एयरलाइंस में 15 जानलेवा हादसे हुए। जिसमें कुल 134 मौतें हुईं। 12 महीने के अंदर भीतर सबसे बड़ी दुर्घटना थी श्रीविजय एयर बोइंग 737-500 की, जो इंडोनेशिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 9 जनवरी 2021 को हुए हादसे में बोर्ड पर सवार सभी 61 लोगों की मौत हो गई।












