
लखनऊ में सीएनजी गैस पेट्रोल से महंगा हो गया है। पहली बार ऐसा हुआ है जब सीएनजी का रेट पेट्रोल से ज्यादा होगा। मौजूदा समय पेट्रोल जहां 96.57 रुपए प्रति लीटर है, वहीं सीएनजी 97 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया है। सीएनजी दो रुपए और पीनएजी 3.30 रुपए प्रति किलो के दर से बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में ओला- ऊबर में सफर के साथ घर के कीजन का बोझ बढ़ना भी तय है। इससे पहले पराग और अमूल दूध ने भी अपना रेट बढ़ाया था। त्योहार से पहले लगातार महंगाई दस्तक दे रही है।
जानकारों का कहना है कि रेट बढ़ने के पीछे विश्व स्तर पर आई मंदी है। भारत में 50 फीसदी नेचुरल गैस बाहर से मंगाया जाता है। रूस और यूक्रेन युद्ध के कारण पूरी दुनिया में नेचुरल गैस के रेट पर असर पड़ रहा है। पिछले 10 महीने में सीएनजी 25 रुपए और पीएनजी 27 रुपए लीटर महंगा हुआ है।
58.30 रुपए में मिलेगी पीएनजी
कंपनी ग्रीन गैस लिमिटेड ने पीएनजी में 3.30 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। इस तरह पीएनजी अब 58.30 रुपए में मिलेगी। ग्रीन गैस के प्रवीन का कहना है कि विश्व स्तर पर होने वाले परिवर्तन की वजह से यह रेट बढ़े है। सीएनजी की दरों में इजाफा करना हमारी मजबूरी है। लखनऊ में दिसंबर में सीएनजी की दर 72 रुपए थी। इसमें अग तक 25 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में पीएनजी भी करीब 27 रुपए महंगी हो चुकी है। दिसंबर में पीएनजी की दर से 30.50 रुपए प्रति क्यूबिक स्टैंडर्ड मीटर थी।













