बड़ी खबर : जनपद बाराबंकी के सफेदाबाद रेलवे स्टेशन के पीछे टाइम बम मिलने से हड़कंप


बाराबंकी।जनपद के सफेदाबाद रेलवे स्टेशन से लगभग 250 मीटर पश्चिम यानी स्टेशन के ठीक पीछे पांच टाईम बम मिलने से शुक्रवार को हड़कंप मच गया।ग्रामीणों की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे।हिम्मत जुटाकर अधिकारियों ने खुले क्षेत्र में पड़े बक्से के नज़दीक जाकर देखा तो उक्त बक्सा खुला हुआ था और उसमें पांच टाईम बम व एक डिजिटल टाईमर दिखाई पड़ रहा था।

मामले को गंभीरतापूर्वक लेते हुए बम डिस्पोज़ल टीम को बुलाया गया। बता दें कि शुक्रवार को ग्रामीणों ने सफेदाबाद रेलवे स्टेशन के पीछे एक कैरी बैग में टाइमर बम रखा देखा। पुलिस क्षेत्राधिकारी शहर आतिश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी,नवीन सिंह व सुमित त्रिपाठी के साथ मौके पर पहुंचे थे।अधिकारियों ने बक्से के नज़दीक पहुंच कर देखा तो उसमें करीब 5 बम व एक डिजिटल टाइमर होने की बात सामने आई।मौके पर मौजूद ग्रामीणों के मुताबिक घड़ी की आवाज़ टिक टिक सुनकर एक ग्रामीण ने डायल।112 पर उक्त बक्से में बम होने की सूचना दी।

पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बताया कि गांव के लोगों ने पुलिस को फोन करके सूचना दी कि स्टेशन के पीछे जंगल में बक्सा पड़ा है।जिसमें से लगातार टिक टिक की आवाज़ आ रही थी।गांव वालों ने बॉक्स के अंदर बम होने की आशंका जाहिर की।इसके बाद पुलिस बम स्क्वायड टीम के साथ मौके पर पहुंचीं।सभी गांव वालों को मौके से हटाया गया। उसके बाद टीम ने बॉक्स की जांच की।जब बॉक्स को खोला गया तो सभी के होश उड़ गए।अचानक एक बम फटने की सूचना भी मिली लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।मौके पर ए टी एस को भी बुलाया गया,जो इस समय मौके पर कार्यवाही कर रही है।पूरे इलाके की घेराबंदी कर आवाजाही बंद कर दी गई है।पुलिस ने फायर ब्रिगेड और बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया।

खबरें और भी हैं...