
हिन्दू धर्म में महिलाओं को माँ लक्ष्मी का रूप माना जाता है l कहा जाता है कि महिलाओं के भाग्य से घर-परिवार की किस्मत बदलती हैं l परिवार को खुशहाल बनाने में घर की महिला का ही हाथ होता है l सबसे बड़ी बात तो ये है की आपको ये कैसे पता लगेगा की लड़की भाग्यशाली है या नहीं l लड़की के भाग्यशाली होने के कुछ ख़ास लक्षण होते हैं l आज हम आपको कुछ ऐसे ही लक्षण बता रहे हैं जिनसे पता लगता है लड़की भाग्यशाली है l
1. हिरणी के जैसी आंखों वाली –
ये कहावत बिलकुल सही है कि ऑंखें सब कुछ बयां करती हैं l शास्त्रों में कहा गया है आँखों के आकार से लड़कियों के भाग्य के बारे में पता लगता है l जिन लड़कियों की आँखों का आकार हिरण की आँखों के समान होता है वो बहुत भाग्यशाली होती हैं l
2. होंठ से होती है भाग्यशाली लड़की की पहचान –
महिलाओं के होंठ उनके बारे में बहुत कुछ बताते हैं l जिन महिलाओं के होंठ गुलाबी होते हैं और उनकी वाणी में मधुरता होती है, ऐसी महिलाएं अपने परिवार के लिए भाग्यशाली होती हैं l
3. नाभि बताती है स्त्री की पहचान –
शास्त्रों में कहा गया है कि जिन महिलाओं की नाभि गोल होती है वो भाग्यशाली होती हैं l ऐसा कहा जाता है कि ऐसी महिलाएं दयालु होती हैं और साथ ही बुद्धिमान भी होती हैं l
4. नाक के आगे वाले भाग में तिल –
जिन लड़कियों की नाक के आगे वाले हिस्से पर तिल होता है वो अपना जीवन ऐशो-आराम से व्यतीत करती हैं l इन महिलाओं में गुणों का भंडार होता है l
5. ऐसे होते हैं भाग्यशाली लड़कियों के पैर –
महिलाओं के पैर का आकार बताता है उनके भाग्यशाली होने की वजह l जिन महिलाओं के पैर पर कमल और चक्र का चिन्ह होता हैं वो महिलाएं भाग्यशाली होती हैं साथ ही जिन महिलाओं के पैर का अंगूठा गोल और उठा हुआ होता है वो काफी भाग्यशाली होती हैं, ऐसी महिलाएं जीवन में काफी सुख भोगती हैं l














