कानपुर। भाजपा की विजय संकल्प बाइक रैली के लिए शनिवार सुबह से ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। विभिन क्षेत्रों से युवा बाइकों पर सवार होकर ‘वंदे मातरम‘ और ‘भारत माता की जय‘ का उदघोष करते हुए रवाना हुए। बर्रा से भाजपा कानपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान रैली की शुरुआत क्षेत्रीय मंत्री एवं प्रभारी कानपुर ग्रामीण रामलखन रावत एवं कानपुर ग्रामीण जिलामंत्री दिनेश सिंह कुशवाहा द्वारा की गई। भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बाइक के साथ भाग लिया, जिसमें लोकसभा संयोजक राजेश तिवारी, मण्डल अध्यक्ष कमलेश पांडे, श्याम सिंह, गया प्रसाद, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रवींद्र सिंह चैहान, श्रीकांत सविता युवा मोर्चा मण्डल मंत्री, विजय सिंह कुशवाहा, सौरभ कुशवाहा, हरिओम कुशवाहा, सागर कुशवाहा आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यकर्ता जहां भगवा रंग के बीच तिरंगा झंडा लेकर चल रहे थे तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के मुखौटे पहनकर रैली में शामिल होने पहुंचे। कानपुर के अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा कार्यकर्ता रैली के लिए निकले। संकल्प रैली के दौरान पूरा शहर ‘भारत माता की जय‘, ‘जय हिंद‘, ‘वंदे मातरम‘ और भारतीय सेना के नारों से गूंज उठा। मौसम बदलने के कारण ठंड काफी बढ़ गई है लेकिन बीजेपी कार्यकर्ताओं में इसके बावजूद उत्साह नजर आया और कार्यकर्ता रैली के लिए निकले। आगामी चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरपूर दिख रहा है।
खबरें और भी हैं...
रुड़की के मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या: जंगल में गड्ढा खोदकर दबाए गए शव, मुख्य पुजारी अखिल गिरी फरार!
उत्तराखंड, देहरादून, रुड़की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड: आरोपियों ने राजधानी में बनाई बेनामी संपत्तियां, 5 तहसीलों में रजिस्ट्री खंगालने का काम शुरू
अयोध्या, उत्तरप्रदेश, बड़ी खबर, लखनऊ
गाजियाबाद में कलयुगी बेटों की हैवानियत: मामूली विवाद में माता-पिता को पीट-पीटकर मार डाला, दोनों आरोपी भाई गिरफ्तार!
गाज़ियाबाद, उत्तरप्रदेश, बड़ी खबर













