
भोपाल (हि.स.)। बिजली कंपनी द्वारा रविवार को मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। वहीं, गेहूंखेड़ा में बिजली पोल की शिफ्टिंग की जाना है। इसके चलते राजधानी भोपाल के कई इलाकों में रविवार को 6 से 8 घंटे तक बिजली गुल रहेगी।
बिजली कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रविवार को सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक और सुबह 9 से शाम 5 बजे तक दो शिफ्टों में मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। इस कारण संबंधित इलाकों में बिजली की सप्लाई नहीं हो पाएगी। वहीं, गेहूंखेड़ा इलाके में पोल की शिफ्टिंग के चलते सप्लाई प्रभावित रहेगी। यहां पिछले तीन दिनों से काम चल रहा है।
कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रविवार सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक इतवारा, छावनी रोड, मंगलवारा थाना, गूजरपुरा, सिल्वर स्टेट, बीडीए कॉलोनी, प्राइड सिटी, स्प्रिंग वैली कॉलोनी, गोल्डन सागर, 24 शेड इंडस्ट्यिल एरिया, ज्योति कॉम्पलेक्स, हरगोविंद कॉम्पलेक्स, एमपी नगर जोन-1, अलखनंदा कॉम्पलेक्स, विजय स्तंभ, बत्रा हॉस्पिटल एवं आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई नहीं होगी। वहीं, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक गेहूंखेड़ा, स्मार्ट पाइंट एवं आसपास के इलाकों में पोल की शिफ्टिंग के चलते सप्लाई नहीं की जाएगी।













