भोपाल में दरिंदगी : 56 साल के बुजुर्ग ने पांच साल की मूक-बधिर बच्ची के किया दुष्कर्म

भोपाल (हि.स.)। राजधानी भोपाल के कोलार इलाके में एक पांच साल की मूक बधिर बच्ची के साथ 56 साल के पड़ोसी द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को प्रशासन ने आरोपित के घर पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया।

कोलार थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल ने बताया कि कजली खेड़ा में परिवार के साथ रहने वाली पांच साल की बच्ची गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोसी वाला हरिनारायण उर्फ हरिओम शर्मा (56) बच्ची को खिलाने का बहाने अपने घर ले गया। घर में उसने बच्ची के साथ गलत काम किया। मूक बधिर होने की वजह से बच्ची शोर नहीं मचा सकी, लेकिन उसके चीखने की आवाज बगल के घर तक जा रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाली महिला को बच्ची की चीख सुनाई पड़ी। उतने तुरंत ही बच्ची की मां को घटना के बारे में बताया। मां हरिओम के घर पहुंची तो बच्ची असहाय अवस्था में मिली। तभी मौका पाकर आरोपित भाग निकला। मां ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मां की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

इसके बाद पुलिस ने बच्ची की काउंसलिंग कराई। बच्ची रोते हुए इशारों में अपनी पड़ी बताई। बच्ची इशारों में हरिओम के हैवानियत के बारे में काउंसिलिंग करने वाली टीम को बताया। इसके बाद पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया। जिसमें रेप की पुष्टि हुई। टीआई चंद्रकांत पटेल ने बताया कि बच्ची की हालत ठीक है। उसका इलाज कराया गया है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है और जिला प्रशासन ने उसके मकान को गिरा दिया है।

खबरें और भी हैं...