मदरसे में ‘मर्यादा’ तार-तार! झाड़-फूंक के बहाने छेड़छाड़, अकेला पाकर डोल गई मौलाना की नीयत, फिर…..

सीतापुर (यूपी): उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से आस्था और विश्वास को शर्मसार करने वाली एक बड़ी वारदात सामने आई है। रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र स्थित एक मदरसे में झाड़-फूंक और इलाज के बहाने एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी मौलाना कुतुबुद्दीन ने मजहब और विश्वास की आड़ में मर्यादा की सभी हदें पार कर दीं। घटना के बाद से इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए न केवल मुकदमा दर्ज किया है, बल्कि एक पूर्व प्रधान को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी है।

अकेला पाकर डोल गई मौलाना की नीयत

पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह अपनी बेटी की सेहत में सुधार के लिए दुआ-ताबीज कराने के उद्देश्य से मदरसे गई थी। 7 मार्च को जब वह वहां पहुंची, तो शुरू में कुछ अन्य महिलाएं भी मौजूद थीं। पीड़िता का आरोप है कि जैसे ही अन्य लोग वहां से निकले और मौलाना कुतुबुद्दीन ने उसे अकेला पाया, उसने बदनीयती से महिला का हाथ पकड़ लिया और उसके साथ जबरन अश्लील हरकत करने की कोशिश की। महिला किसी तरह अपनी जान और आबरू बचाकर वहां से भागी और घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।

पुलिस का सख्त एक्शन: पूर्व प्रधान हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही रामपुर मथुरा पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। थाना प्रभारी श्यामू कनौजिया ने बताया कि आरोपी मौलाना कुतुबुद्दीन के खिलाफ संबंधित गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के दौरान पुलिस ने एक पूर्व प्रधान को भी हिरासत में लिया है, जिनसे मौलाना के ठिकानों और मामले में उनकी संलिप्तता को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस की कई टीमें फरार मौलाना की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

इलाके में आक्रोश, प्रशासन की चेतावनी

इस शर्मनाक घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है। लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थलों पर इस तरह की हरकतें बर्दाश्त के बाहर हैं। वहीं, पुलिस प्रशासन ने कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि आस्था के नाम पर मासूम लोगों की भावनाओं से खेलने वाले और महिलाओं की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। आरोपी को बहुत जल्द गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

1 + 8 =
Powered by MathCaptcha