
भारतीय संस्कृति में साधु संतों का बहुत ही आदर-सम्मान किया जाता है, और हमारे लिए उनका यह त्याग अनुकरणीय है। और हम उनका यह त्याग, तपस्या और आकर्षण योग साधना हमारे कुंभ मेलों में देख सकते हैं। हमारे देश में कई तरह के साधु-संत होते हैं, आज हम यहां आपको नागा साधुओं के बारे में बताने जा रहे हैं, महिला नागा साधुओं के बारे में।
वैसे तो आप सभी नागा साधुओं के बारे में जानते होंगे, लेकिन हम यहां कुछ अन्य रोचक जानकारियों से अवगत कराएंगे। जो आपने पहले कभी नहीं सुनी होगी, हर कोई इस बात को जानता है कि पुरुष ही नागा साधु बनते हैं लेकिन आपको ये जानकर थोड़ा सा आश्चर्य जरूर होगा कि महिलाएं भी नागा साधु बन सकती हैं। हम यहां महिला नागा साधु बनने के नियमों से आपको रूबरू करवाऐंगे, कि किस तरह से एक महिला नागा साधु बनती है।
महिला नागा साधु बनने के लिए सर्वप्रथम महिला का मुंडन किया जाता है। इसके अलावा अन्य साधु संत महिला संत से इस बात की पुष्टि करते हैं कि उसका अपने परिवार से मौह, खत्म हो चुका है। नागा साधु बनने के लिए सभी रिश्तों और रिश्तेदारों का भी त्याग कर देती है और सांसारिक सुखों से भी स्वयं को दूर कर लेती है। वह अब अपने परिवार से दूर हो चुकी है और अब किसी भी बात का मोह नही है।
कुंभ में नागा साधुओं के साथ महिला सन्यासन भी शाही स्नान कर सकती हैं। महिला को महिला नागा साधु बनने के बाद पुरुष नागा साधू के समान नहीं रहना पड़ता है। महिला नागा सन्यासने नग्न नहीं रहती है, उन्हें कपड़े पहनने की छूट रहती है। महिला नागा साधुओं का त्याग दुनियाभर में सराहा जाता हैं। महिला नागा साधुओं के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए नीचे दिए वीडियो को देखें।
देखें वीडियो-














