यूपी चुनाव 2022 : वाराणसी में आज सियासी दिग्गजों का जमावड़ा, जानें कौन कहां करेगा प्रचार

उत्तर प्रदेश में छठे चरण की वोटिंग के बीच आज वाराणसी में सियासी दिग्गजों का जमावड़ा होगा। भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारक अपने दलों के प्रत्याशियों के लिए सभाएं कर मतदान करने की अपील करेंगे। इसके अलावा नेता रोड शो और डोर-टू-डोर कैंपेन भी करेंगे। बता दें कि सातवें और आखिरी चरण के चुनाव के लिए पूर्वांचल के 9 जिलों में 7 मार्च को मतदान होना है। इसे देखते हुए शनिवार यानी 5 मार्च की शाम विधानसभा चुनाव का प्रचार अभियान थम जाएगा।

ऐढ़े में होगी सपा गठबंधन की सभा, ममता बनर्जी करेंगी संबोधित

सपा गठबंधन की सभा दोपहर 12 बजे से रिंग रोड के समीप ऐढ़े में आयोजित की गई है। इस सभा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, रालोद प्रमुख जयंत चौधरी और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के अलावा अन्य नेता शामिल होंगे। इसके बाद 4 मार्च को अखिलेश यादव का रोड शो प्रस्तावित है।सीएम योगी काशी में करेंगे रात्रि विश्राम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम पिंडरा में भाजपा की जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम का कार्यक्रम वाराणसी में ही प्रस्तावित है। रात्रि विश्राम से पहले वह भाजपा के स्थानीय नेताओं के साथ ही शहर के संभ्रांत लोगों से मुलाकात कर पार्टी प्रत्याशियों के लिए मतदान की अपील करेंगे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और सांसद मनोज तिवारी सहित भाजपा के कई अन्य नेता अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए जिले के अलग-अलग इलाकों में माहौल बनाते नजर आएंगे।रामनगर में प्रियंका, संदहा में मायावती

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार की शाम ही वाराणसी आ गई थी। वह कबीरचौरा स्थित कबीर मठ में ठहरी हैं। प्रियंका शाम के समय रामनगर स्थित पीएन इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगी। फिर अमरा अखरी से चितईपुर तक वह रोड शो करेंगी। 4 मार्च को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी फूलपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, बसपा सुप्रीमो मायावती की जनसभा आज दोपहर संदहा में प्रस्तावित है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

20 + = 21
Powered by MathCaptcha