यूपी में 11 IPS अफसरों के तबादले, सिद्धार्थ शंकर मीणा उन्नाव तो ओमवीर सिंह बने इस जिले के एसपी

यूपी में 11 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। तबादलों में मुरादाबाद, गाजीपुर और उन्नाव के पुलिस कप्तान को हटाया गया है। वहीं बाराबंकी में तैनात आईपीएस अनुराग वत्स को सेंट्रल के लिए कार्य मुक्त कर दिया गया है। मुरादाबाद के एसएसपी हेमंत कुटियाल, गाजीपुर के एसपी रोहन बोत्रे और उन्नाव के एसपी दिनेश त्रिपाठी को वेटिंग में डाला गया।

बाराबंकी के एसपी अनुराग वत्स को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव किया गया। सिद्धार्थ शंकर मीणा बने उन्नाव के एसपी, ओमवीर सिंह बने गाज़ीपुर के एसपी, हेमराज मीणा बने मुरादाबाद के एसएसपी, बृजेश कुमार श्रीवास्तव बने कौशांबी के एसपी, निखिल पाठक बने एसपी इंटेलिजेंस लखनऊ और बृजेश सिंह बने एसपी लॉ एंड ऑर्डर पुलिस मुख्यालय में तैनात किया गया है।

खबरें और भी हैं…

खबरें और भी हैं...