
पैसा आपका हो या किसी दुसरे का, आपको इसकी वेल्यु करते आना चाहिए. हालाँकि कुछ लोग अपनी लाइफ अपने हिसाब से जीना पसंद करते हैं. इसलिए इस विषय में ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता हैं. बहरहाल हम आपको आज कुछ ऐसी राशियों के नाम बताने जा रहे हैं जिनका नेचर कुछ इस प्रकार का होता हैं कि वो हद से ज्यादा ही पैसा खर्च करते रहते हैं.
मिथुन राशि:
इस राशि के लोगो के कई बड़े और निराले शौक होते हैं. ये अपने इन शौको को पूरा करने को ज्यादा अहमियत देते हैं. फिर चाहे इन्हें इसके लिए कितना भी पैसा खर्च करना पड़ जाए. इनके लिए अपनी लाइफ अपने हिसाब से जीना ज्यादा जरूरी होता हैं. भविष्य में क्या होगा इसकी इन्हें परवाह नहीं होतो हैं. इनका मनना होता हैं कि जिन्दगी चार दिन की हैं ऐसे में उसे हर रोज एन्जॉय करना चाहिए.
कन्या राशि:
इस राशि के लोग समाझ में दिखावा करना पसंद करते हैं. इस चक्कर में ये खूब पैसा उड़ा देते हैं. ये दूसरों की नक़ल करने में भी माहिर होते हैं. मसलन यदि इनके किसी जान पहचान वाले ने एक शानदार कार ली हैं तो फिर इन्हें भी हर हाल में उससे भी अच्छी कार लेना होता हैं. ये दूसरों के सामने खुद को उंचा दिखाने के चक्कर में कई पैसे खर्च कर जाते हैं. खासकर इस राशि की लड़कियों को शॉपिंग करने का बहुत शौक होता हैं. ऐसे में ये इस पर भी खूब पैसा खर्च करती हैं.
मीन राशि:
इस राशि के जातक सबसे अधिक पैसा खर्च करते हैं. ये पैसो की वेल्यु नहीं समझते हैं. इन्हें बस अपने शौक पुरे करने या पसंदीदा चीजों को खरीदने से मतलब होता हैं. पैसो को लेकर इनकी कभी कोई ख़ास प्लानिंग भी नहीं होती हैं. ये बस आँख बंद कर अपना बैंक बैलेंस खाली करते जाते हैं. ये वर्तमान में जीने वाले लोग होते हैं. ये कल की चिंता नहीं करते हैं. हालाँकि अपनी इस आदत की वजह से इन्हें लाइफ में कई सारी परेशानियाँ भी झेलनी पड़ती हैं.
नोट: ये सभी बातें इस राशि के 75 प्रतिसत लोगो पर ही लागू होती हैं. हो सकता हैं कि बाकी के 25 प्रतिसत लोग इतने अधिक खर्चीले ना हो. वैसे यदि आपको ये जानकारी पसंद आई तो इसे दूसरों के साथ शेयर जरूर करे.














