रंगों से दूर रहते हैं ये 5 सेलेब्स, करीना के होली न खेलने की वजह सबसे अलग

होली रंगों का त्‍योहार है इसलिए इस दिन पूरा देश एक रंग में रंग जाता है। वहीं सभी लोग आमतौर होली का जश्‍न कई तरह से मनाते हैं लेकिन हर किसी के मन में ये सवाल आता है कि बॉलीवुड सेलिब्रिटी आखिर कैसे होली मनाते हैं तो आपको बता दें कि इस बार बॉलीवुड में श्रीदेवी के निधन के कारण होली के मौके पर उस तरह का जोश देखने को नहीं मिला। वैसे ये त्‍योहार ही ऐसा है कि ये कई लोगों को अपने रंग में रंग लेता है चाहे वो बड़ी से बड़ी हस्‍ती ही क्‍यों न हो सभी एक ही रंग में रंग जाते हैं।

लेकिन वहीं कुछ ऐसे लोग भी है जो इससे अपनी दूरी बनकर रखते हैं। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हर साल अमिताभ बच्चन, जावेद अख्तर, अनिल कपूर और एकता कपूर सहित कई सारे सेलेब्स जमकर होली मनाते थें ये होली पार्टी भी होस्‍ट करते थें लेकिन वहीं कुछ सेलिब्रिटी ऐसे भी हैं जो होली सेलिब्रेट कभी सेलिब्रेट ही नहीं करते हैं।

करीना कपूर : मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर को भला कौन नहीं जानता जब उनसे होली के बारे में पूछा गया था तो उन्‍होंने कहा था कि, “हम कभी होली नहीं मनाते। जब से मेरे दादाजी की मौत हुई है, तब से उनके साथ रंग भी हमारी जिंदगी से चले गए और तभी से हममें से कोई भी होली नहीं मनाता।”

रणवीर सिंह : इन्‍हें तो हर कोई जानता है हाल ही में फिल्‍म ‘पद्मावत’ के स्टार बने रणवीर सिंह रियल लाइफ में होली का त्योहार सेलिब्रेट नहीं करते हैं। जी हां इस बारे में उन्‍होंने खुद एक इंटरव्यू में बताया कि मैं होली नहीं मनाता। मेरी चिंता सफाई को लेकर है। इसलिए मैं होली नहीं खेलता।

जॉन अब्राहम : इन्‍होंने होली को लेकर एक इंटरव्यू में कहा था कि, मैं होली नहीं मनाता। इनका मानना है कि व्‍यक्ति होली का मिसयूज करते हैं और इसे बेकार कर देते हैं। इसलिए मैं ऐसे सेलिब्रेशन का सम्मान नहीं करता। जॉन ने इसे नेचर की बर्बादी से जोड़ते हुए कहा था कि, आप पेड़ काटते हो। इससे प्रकृति नष्ट हो रही है। धर्म के नाम पर आप हर चीज बर्बाद करते जा रहे हैं, इसलिए मैं होली नहीं खेलता।

कीर्ति सेनन : बॉलीवुड अभिनेत्री कीर्ति सेनन का मानना है कि वो वैसी होली नहीं खेलतीं, जैसी कि अपने होम टाउन में खेलती थीं। वो बताती है कि मैं ज्यादा होली नहीं खेलती। दिल्ली की तरह यहां मेरा फ्रेंड सर्किल नहीं है। इसके अलावा, एक एक्ट्रेस होने के नाते मुझे अपनी स्किन की केयर भी करनी पड़ती है।

तापसी पन्नू : बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्‍नू का कहना है कि घर पर होली मुश्किल से सेलिब्रेट कर पाती हूं। मेरे पेरेंट्स रंगों से होली नहीं खेलते। इसलिए मैं उनके साथ होटल में रहती हूं और उनके साथ ही होली मना लेती हूं।

खबरें और भी हैं...