
राजगढ़ (हि.स.)। नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सोनकच्छ में रहने वाली 24 वर्षीय महिला ने पति, सास, ससुर और ननद पर दहेज की मांग को लेकर पिछले चार साल से मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बुधवार को आरोपितों के खिलाफ दहेज एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थानाप्रभारी अवधेशसिंह तोमर के अनुसार ग्राम सोनकच्छ निवासी 24 वर्षीय शीला दांगी ने बताया कि पति रामभरोस पुत्र कैलाश दांगी, सास गीताबाई, ननद सुनीता और ससुर कैलाश दांगी निवासी पीपल्याबाग थाना नरसिंहगढ़ दहेज की मांग को लेकर पिछले चार साल से मानसिक रूप से प्रताड़ित कर परेशान कर रहे हैं, विरोध करने पर वह जान से मारने की धमकी देते हैं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 498ए, 506, 3/4 मप्र.दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।














