राजगढ़ में दरिंदगी : घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित फरार

राजगढ़, 9 जनवरी (हि.स.)। राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम जैतपुरा में रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने गांव के ही युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म और किसी से कहने की बात पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने सोमवार को आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की। थानाप्रभारी उमेश यादव के अनुसार ग्राम जैतपुरा निवासी 30 वर्षीय महिला ने बताया कि 4 जनवरी की रात गांव का कंवरलाल पुत्र गिरधारीलाल तंवर जबरन घर में घुस गया, जिसने गलत काम किया और किसी से कहने की बात पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 376, 450, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।

खबरें और भी हैं...