राजगढ़ में दरिंदगी : बंधक बनाकर महिला के साथ दुष्कर्म, तीन दोस्तों पर केस दर्ज

राजगढ़ (हि.स.)। राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र में टांडीकला निवासी महिला ने सीलखेड़ा निवासी युवक और उसके दो दोस्तों पर बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी देते हुए गलत काम करने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने सोमवार को मौके से फरार तीन आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की। थानाप्रभारी उमेश यादव के अनुसार ग्राम टांडीकला थाना कालीपीठ निवासी महिला ने बताया कि 10 अक्टूबर को जिला चिकित्सालय राजगढ़ में इलाज के लिए गई थी, जहां से एक युवक घर छोड़ने के बहाने बहला-फुसलाकर गुजरात ले गया, जहां उसने बंधक बनाकर रखा और गलत काम किया,उसके बाद दो दोस्तों ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ खोटा काम किया।पुलिस ने मामले में ज्ञानसिंह पुत्र छोटूलाल जाटव निवासी सीलखेड़ा, जगदीश जाटव निवासी नजीरबाद और भगवानसिंह खाती निवासी पुरा मलावर के खिलाफ धारा 376, 376(2)एन, 376 डी, 366, 344, 506 के तहत प्रकरण दर्ज किया।

खबरें और भी हैं...