
नई दिल्ली (ईएमएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मी जमीन पर देखने को मिल रही है। एक ओर भारतीय जनता पार्टी मजबूत करने में जुटी हुई है, तो दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी, आम आदमी पार्टी समेत दर्जनों पार्टियां इंडिया अलायंस मौजूदा सरकार को पटखनी देने के लिए पूरा प्रयास करने में जुटी हुई है।
अब दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अरविंदर सिंह के नेतृत्व में पूर्व विधायक, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं के समक्ष राजधानी दिल्ली में बीजेपी के सातों सांसदों को घेरने के लिए एक मुहिम का आव्हान किया है। कांग्रेस ने बीजेपी सांसदों के खिलाफ अपनी मुहिम को जबाब दो हिसाब दो अभियान नाम दिया है। दिल्ली कांग्रेस की ओर से तय योजना के मुताबिक बीजेपी सांसदों के खिलाफ जबाब दो हिसाब दो अभियान की शुरुआत 15 अक्टूबर यानी रविवार से होगी। कैंपेन तीन चरणों मे आयोजित किए जाएंगे। कैंपेन का आगाज बवाना से होगा।
डीपीसीसी दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने जब से अध्यक्ष पद संभाला है, वो अपनी पार्टी को मजबूत करने के साथ दिल्ली की जमीन पर पकड़ बनाए बैठी बीजेपी के सभी सांसदों की गलतियां और कमियों को गिनवाने के साथ आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव में उखाड़ फेंकने के लिए जनता के बीच पहुंच बनाने में जुटे हैं। साथ ही कंधे से कंधा मिलाकर उनकी परेशानियों को गिनवाते हुए पिछले 5 सालों के हिसाब सांसद से जबाब दो हिसाब दो मुहिम के तहत मांगेंगे। लवली ने प्रेस कांग्रेस के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि दिल्ली के भीतर बीजेपी के सांसद दिल्ली के सातों लोकसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
मगर आज तमाशा हो गया है कि उनका और जनता के बीच कोई संवाद नहीं है। आम जनता और उनके चुने हुए प्रतिनिधि का आपस में कोई संवाद नहीं है। हम लोगों के समय में आरडब्ल्यूए का अध्यक्ष सीधा सरकार के टच में रहता था। मगर आज स्थिति यह बन गई कि 5 साल तक के लिए चुना हुआ प्रतिनिधि जनता के बीच ही नही रहता है।
3 चरणों में 15 अक्टूबर से सुरु होने वाली मुहिम जबाब दो हिसाब दो मुहिम की शुरुआत बवाना के झंडा चौक से किया जाएगा। रविवार को सैकड़ों की वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं समेत वरिष्ठ स्थानीय लोगों के साथ प्रतिज्ञा रैली का आयोजन किया जाएगा।
इस प्रतिज्ञा रैली में कांग्रेस के कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता प्रतिज्ञा लेंगे। दिल्ली में बीजेपी को सातों लोकसभा सीटों पर शिकस्त देंगे। दिल्ली में नफरत की दुकान को बंद करके मोहब्बत की दुकान को मजबूत करेंगे। दिल्ली की जनता के मुद्दों को हल करवाने के लिए जमीनी स्तर पर संघर्ष करने समेत और भी मामलों में पटखनी देने के लिए प्रतिज्ञा लेंगे। इस प्रतिज्ञा रैली में दिल्ली के बीजेपी के सातों सांसदों, विधायकों व पार्षदों से जनहित के मुद्दों पर जवाब और हिसाब मांगा जाएगा।















