

IPL 2021: वाइफ अनुष्का के साथ फोटो कर विराट ने फ्लॉन्ट की अपनी 8 लाख की घड़ी : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ एक खूबसूरत फोटो शेयर की. इस फोटो में ये कपल मुस्कुरा रहा है और कहली ने अपने दोनों हाथों को अनुष्का के गले पर रखा हुआ है. लोगों ने इस फोटो में जिस चीज पर सबसे ज्यादा गौर किया वो थी विराट की घड़ी. उनकी कलाई पर रोलेक्स डेटजस्ट 41 बंधी हुई थी. इस घड़ी के डायल पर डायमंड लगा है और इसमें गोल्ड की सेटिंग है. रोलेक्स की आधिकारिक साइट के मुताबिक ये घड़ी 8 लाख 55 हजार 500 रुपयों की है.
View this post on Instagram
महंगी घड़ियों के लिए कोहली का प्यार किसी से नहीं छिपा है. वे कई बार अपनी घड़ियों को फ्लॉन्ट कर चुके हैं. कोहली के पास रोलेक्स कॉस्मोग्राफ डेटोना एवरोज गोल्ड भी है जिसकी कीमत मार्केट में 70 लाख रुपये है. वे अपने एक टीममेट के साछथ ये घड़ी पहने दिखे थे. पिछले साल यूएई में आईपीएल शुरू होने से पहले उन्होंने ऑडेमार्स पिगुएट रॉयल ओक जंबो पहने देखा था. इसके कीमत बाजार में 17 लाख रुपये है.
आईपीएल 2021 की बात करें तो शेड्यूल के अनुसार अब विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी ने चेन्नई में तीनों मैच खेल लिए है और अब अगला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा, जहां वो सामना करेंगे राजस्थान रॉयल्स का.
अपने शुरुआती तीन मैचों में जीत हासिल कर विराट एंड कंपनी मुंबई के लिए रवाना हुई. इसी सिलसिले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाड़ियों को उनके परिवार के साथ एयरपोर्ट में स्पॉट किया गया, जिसमें टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का और बेटी वामिका के साथ नजर आए. बेटी वामिका को अनुष्का ने अपनी गोद में लिया हुआ था और विराट उनके आगे सामान लिए हुए चल रहे थे.















