शादी का प्रस्ताव ठुकराने वाली बहनों का अपहरण, जानिए पूरा मामला

नगांव (असम) (हि.स.) । जिले के रूपहीहाट के माजुली में अपहरण का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि एक ही परिवार की दो बहनों को चार बदमाशों ने अगवा कर लिया।

अपहरण के पीछे का आरोप है कि लड़की ने शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया था। शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने को लेकर बौखलाए व्यक्ति ने दोनों बहनों को धारदार हथियार की नोक पर घर से उठा लिया। यह घटना रविवार रात की बताई गयी है।

अपहरण की सूचना पाकर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस ने इस सिलसिले में माजुली के अब्दुल हन्नान, इन्नस अली, जियाबुर रहमान और फुजाइल अहमद को नामजद अभियुक्त बनाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...