
अभिनेत्री ऐश्वर्या सखूजा टीवी और मॉडलिंग के क्षेत्र में एक जाना पहचाना चेहरा हैं। ऐश्वर्या ने हाल ही में अपनी शादी की सालगिरह बड़े धूम धाम से सेलिब्रेट की। पांच दिसंबर 2014 को वो रोहित नाग के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। निजी जिंदगी को लेकर अब ऐश्वर्या ने किये हैं कई खुलासे।
अपने एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने कहा कि पिछले दो साल से रोहित और उनके रिश्ते में उतार-चढ़ाव आते रहे हैं। किसी भी रिश्ते में हमेशा सब कुछ ठीक नहीं होता। ऐश्वर्या को उम्मीद है कि आने वाले समय में वो एं जॉय कर पाएंगी।
ऐश्वर्या कहती हैं कि ‘रोहित और मैं पिछले 11 सालों से एक दूसरे के साथ हैं। हमारी शादी को पांच साल हो चुके हैं। हमेशा ऐसा नहीं होता कि सबकुछ ठीक हो। दोनों के बीच अनबन भी हुई है। सभी शादी शुदा जोड़े के बीच ऐसा होता है। मुझे ऐसा लगता है कि बीते दो साल रोहित और मैंने बहुत बुरा समय देखा। ये प्रोफेशनली और पर्सनली दोनों तौर पर था।’
ऐश्वर्या ने आगे कहा कि ‘मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में हम बहुत एंजॉय करेंगे। अलग-अलग जगहों पर यात्राएं करना, साथ में घर बैठना और कपिल शर्मा के जोक्स पर हंसना। हम चाहते हैं कि पिछले दो साल की तरह नहीं बल्कि हमारी जिंदगी में और मजे हों।’
शादी की सालगिरह पर ऐश्वर्या ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें वो रोहित के साथ रो मांटिक अंदाज में नजर आई थीं। बता दें कि ऐश्वर्या और रोहित ने डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए’ के सीजन सात में हिस्सा लिया था। टीवी के अलावा ऐश्वर्या हाल ही में फिल्म ‘उजड़ा चमन’ में नजर आई थीं।













