
बॉलीवुड से अक्सर एक्टर एक्ट्रेसेस की शादी की खबरे आती रहती है | जब इन लोगो की शादी होती है, तो ये बहुत ही धूम धाम से होती है, हर जगह इनकी शादी के चर्चे होते है | लेकिन कई बार कुछ सितारे जब अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाकर रखने में असफल हो जाते है, तो बात उनके तलाक पर आकर खत्म होती है | लेकिन बॉलीवुड में कुछ कपल ऐसे भी है, जो सालो से साथ है और हैप्पी मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रहे है |
दरअसल हम जिस कपल की बात कर रहे है, वे कोई और नहीं बल्कि ऋषि कपूर और नीतू कपूर है | उनकी शादी को 40 साल पुरे हो चुके है, लेकिन आज भी वो अपने रिश्ते में नयापन रखकर जीते है | बॉलीवुड में उनको पावर कपल के नाम से जाना जाता है |
जानकारी के लिए बता दे ऋषि कपूर और नीतू की शादी 22 जनवरी 1980 में हुयी थी | बताया जाता है कि उनकी शादी में देश विदेश की कई हस्तियां शामिल हुयी थी, बड़े बड़े लोग उनकी शादी में पहुंचे थे | लेकिन उनकी शादी के दौरान कुछ ऐसा हुआ था की सभी मेहमान सकते में आ गए थे |
हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में नीतू ने बताया कि जिस दिन ऋषि कपूर और नीतू की शादी थी, उस दिन बहुत सारे मेहमान आये थे | तभी अचानक ऋषि और नीतू दोनों ही बेहोश हो गए थे, जिस वजह से सभी मेहमान भी परेशान हो गए थे |
नीतू ने बताया कि उन दोनों की बेहोशी की वजहें अलग अलग थी, नीतू अपना भारी भरकम लहंगा सँभालते हुए बेहोश हो गयी थी, जबकि ऋषि कपूर अपने आस पास इतनी भीड़ देखकर परेशान हो गए और चक्कर खाकर गिर पड़े |
इसके बाद जब उन्हें होश आया, उन्होंने थोड़ा आराम किया तब जाकर उनकी शादी हो पायी |













