
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे दबंग एक्टर सलमान खान 50 की उम्र को पार कर चुके हैं लेकिन अभी भी कुंवारे हैं. सलमान के फैन्स और उनके फैमिली मेम्बेर्स को आज भी सलमान की शादी का इन्तजार है. आज तक आप सलमान की शादी से जुड़े कई ऐसे किस्से सुनते आये होंगे जिस वजह से सलमान की शादी होते होते रह गयी थी लेकिन आज हम आपको एक्टर सलमान खान के जीवन से जुड़े ऐसे राज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में आपको आज से पहले कभी मालूम नहीं होगा. असल में आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे सलमान शादी करना चाहते थे लेकिन उस अभिनेत्री के पिता ने सलमान खान का रिश्ता ठुकरा दिया था और इस वजह से दोनों की शादी नहीं हो पायी थी.
बता दें की सलमान खान ने बीते दिनों खुद ही एक इंटरव्यू के जरिये इस बात का खुलासा किया है वो साल में बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला से शादी करना चाहते और उनके घर रिश्ता लेकर भी गए थे लेकिन जूही के पिता को सलमान पसंद नहीं थे और इसलिए दोनों की शादी नहीं हो पायी थी.
असल में इन दिनों सलमान खान के एक पुराने इंटरव्यू का विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा और इसी विडियो में सलमान जूही से शादी की बात के बारे में बताते नजर आ रहे हैं. इस विडियो में सलमान खान खुद इस बात को स्वीकारते नजर आ रहे हैं की वो जूही चावला से शादी करना चाहते थे क्यूंकि वो उन्हें बहुत ही क्यूट लगती हैं . सलमान ने आगे ये भी कहा की वो जूही के घर शादी का रिश्ता भी लेकर गए लेकिन ना जाने क्यूँ जूही के पिता ने उनका रिश्ता ठुकरा दिया.
इस इंटरव्यू में सलमान खान ने जूही चावला सहित रवीना टंडन, दिव्या भारती और आमिर खान के बारे में भी काफी बातचीत की. आमिर के बारे में बात करते हुए सलमान कहते हैं की आमिर का स्टारडम उनके सामने इतना बड़ा है की फिल्म अंदाज अपना अपना के बाद सलमान जहाँ भी जाते थे लोग उन्हें आमिर आमिर कहकर पुकारने लगते थे.













