
सलमान खान बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं. सलमान वर्तमान में सबसे महंगे एक्टर भी हैं. वे एक फिल्म करने के लिए 60 करोड़ तक की फीस ले लेते हैं. वे 54 वर्ष के हैं लेकिन इसके बावजूद फिल्मों में अब तक लीड रोल निभा रहे हैं. उनके साथ करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्रियाँ और अभिनेता अब माँ बाप के रोल निभा रहे हैं जबकि हमारे भाईजान हैं की अभी भी हीरो बन लड़कियों के साथ रोमांस कर रहे हैं. ऐसे में कई यंग जनरेशन की अभिनेत्रियाँ भी सलमान के अपोजिट कास्ट होने लगी हैं. आपको जान हैरानी होगी कि इनमे से कुछ अभिनेत्रियाँ जो सलमान के साथ आज रोमांस कर रही हैं एक ज़माने में सलमान के शुरुआत करियर में बच्चियां हुआ करती थी. इनमे से कुछ को तो सलमान पहले गोद में भी खिला चुके हैं. तो चलिए ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में जान लेते हैं.
आलिया भट्ट
हाल ही में खबर आई हैं कि सलमान खान कई सालो बाद फिर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ काम करने जा रहे हैं. इस फिल्म का नाम ‘इंशाह-अल्लाह’ हैं. इस फिल्म में उनके अपोजिट आलिया भट्ट होगी. आपकी जानकारी के लिए बता दे की साल 1988 में सलमान ने बीवी हो तो ऐसी फिल्म से जब डेब्यू किया था तो उस समय आलिया की उम्र महज 4 साल 6 महीने थी.
जैकलीन फर्नांडीज
रेस 3 में सलमान और जैकलीन साथ नज़र आए थे. आपको जान हैरानी होगी कि सलमान की पहली फिल्म के समय जैकलीन की उम्र सिर्फ 3 साल 11 महीने थी.
दिशा पाटनी
दिशा हाल ही में सलमान खान के साथ फिल्म ‘भारत’ में नज़र आईं. हैरत की बात ये हैं कि सलमान के बॉलीवुड डेब्यू के समय दिशा का जन्म भी नहीं हुआ था. दिशा सलमान की पहली फिल्म की रिलीज के चार साल बाद पैदा हुई थी.
कटरीना कैफ
कटरीना और सलमान ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया हैं. ऐसा कहा जाता हैं कि सलमान की वजह से ही कटरीना का करियर आगे बड़ा हैं. वे कथित रूप से उनकी गर्लफ्रेंड भी रह चुकी हैं. सलमान की फर्स्ट फिल्म के दौरान कटरीना 5 साल की थी.
सोनम कपूर
प्रेम राटा धन पायो जैसी फिल्म में सलमान के साथ इश्क लड़ाने वाली सोनम कपूर सलमान के करियर की शुरुआत के दौरान महज 3 साल की थी. दिलचस्प बात ये हैं कि आज सलमान के सहकलाकार दोस्त और सोनाम के पिता अनिल कपूर फिल्मों में बाप के रोल निभाने लगे हैं लेकिन सलमान उनकी बेटी के साथ रोमांस कर चुके हैं.
अनुष्का शर्मा
अनुष्का सलमान के साथ ‘सुल्तान’ फिल्म में पहली बार साथ नज़र आई थी. इसमें वे सलमान की बीवी बनी थी. सलमान की पहली फिल्म के समय अनुष्का 3 साल की थी.
करीना कपूर
बॉडीगार्ड और बजरंगी भाईजान जैसी फिल्मों में सलमान के साथ दिखाई देने वाली करीना उनके बॉलीवुड डेब्यू के दौरान 7 साल 11 महीने की थी.
प्रियंका चोपड़ा
ये दोनों सलाम ए इश्क और मुझसे शादी करोगी जैसी फिल्मो में साथ में दिखाई दिए थे. 1988 में सलमान की फर्स्ट फिल्म के समय प्रियंका 6 साल की थी.













