सलमान खान ने सुभाष घई को सरेआम मारा था झापड़, आखिर क्यों..?

बॉलीवुड के थप्पड़ किंग माने जाने सलमान खान से अब तक कई बॉलीवुड स्टार पिट चुके हैं. लेकिन सलमान खान का जो थप्पड़ सबसे ज्यादा चर्चित हुआ वो था एक पार्टी के दौरान उनका सुभाष घई को मारा गया थप्पड़… जिससे बॉलीवुड में सनसनी मच गई थी. 80-90 के दशक में सुभाष घई कोई मामूली शख्स नहीं थे, बॉलीवुड पर उनका सिक्का जमा हुआ था साथ ही राजनीति के गलियारों में भी उनकी अच्छी खासी पहुंच थी. ऐसे शख्स को जब सलमान खान ने सरेआम झापड़ रसीद कर दिया तो हंगामा मचना ही था. बाद में सलमान खान के पिता सलीम खान को सलमान के इस थप्पड़ के लिए माफी मांगनी पड़ी. लेकिन सलमान ने घई को ये थप्पड़ क्यों मारा ये आज भी एक राज ही है. आज हम आपके सामने इस राज से पर्दा उठा ही देते हैं…

सलमान खान उन दिनों ऐश्वर्या राय के डेट कर रहे थे और उनका करियर संवारने की कोशिशों में जुटे हुए थे. लेकिन दिक्कत ये थी की उन दिनों सलमान की नैया खुद ही डगमगा रही थी फिर भी वो ऐश्वर्या को बॉलीवुड की नंबर वन हीरोइन बनाने की कोशिशों में जुटे हुए थे. एक पार्टी में सलमान खान और सुभाष घई की मुलाक़ात रेस्ट रूम में हो गई तो सलमान ने घई से ऐश्वर्या की तारीफ़ करते हुए उन्हें एक मौक़ा देने को कहा. इस पर सुभाष घई ने सलमान से कहा कि वो कल ऐश्वर्या को उनके मड आइलैंड वाले बंगले पर भेज दें वहीं वो उनसे बात करेंगे.

ये बंगला सुभाष घई की ऐयाशियों के लिए काफी बदनाम था और सलमान भी जानते थे की इस बंगले पर गए बिना किसी हीरोइन को घई की फिल्मों में रोल नहीं मिलता. सलमान ऐश्वर्या को प्यार करते थे .जाहिर है घई के इस ऑफर से सलमान खान आगबबूला हो उठे और उन्होंने सुभाष घई को एक जोरदार तमाचा रसीद कर दिया.

सलमान खान ने सुभाष घई को भले ही थप्पड़ मार दिया हो इसके बावजूद ऐश्वर्या राय सुभाष घई की अगली फिल्म ‘ताल’ की हीरोइन बन ही गई. ऐश्वर्या ‘ताल’ की हीरोइन कैसे बनी इसका खुलासा शक्ति कपूर ने एक स्टिंग ऑपरेशन के दौरान किया था. ऐश्वर्या को वैसे ही ‘ब्यूटी विद ब्रेन’ नहीं कहा जाता. सलमान भले ही दिल के मरीज हों लेकिन ऐश्वर्या को अपना लक्ष्य मालूम था. इसके लिए उन्होंने किसी भी तरीके से गुरेज भी नहीं किया.

खबरें और भी हैं...