
आज हम आपको सोनाली बेंद्रे और सलमान खान से जुड़ा एक किस्सा बताने जा रहे है| जब इन दोनों स्टार्स का काफी भयंकर झगड़ा हो गया था|यह किस्सा उस समय का हैं जब दोनों स्टार्स फिल्म ‘हम साथ-साथ है’ की शूटिंग कर रहे थे| यह फिल्म राजश्री बैनर की थी| इस फिल्म में सलमान और सोनाली ने एक साथ काम किया था| इन दोनों के अलावा इस फिल्म में सैफ अली खान, तब्बू, नीलम और करिश्मा कपूर भी थे| इस फिल्म की शूटिंग जोधपुर में हुयी थी|
आरोप है कि सलमान ने फिल्म की शूटिंग के दौरान एक काले हिरण का शिकार किया था| जिसके आरोप में वो अब भी फंसे है और उन पर सुनवाई चल रही है|काले हिरण के शिकार के लिए सलमान खान के साथ-साथ सैफ अली खान, नीलम और सोनाली बेंद्रे को भी आरोपी बताया गया था लेकिन इन्हें कोर्ट ने बरी कर दिया था|
फिल्म के शूटिंग के दौरान सलमान और सोनाली का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था| मीडिया के मुताबिक फिल्म के शूटिंग के दौरान सोनाली ने ही काले हिरण का मांस खाने की इच्छा जताई थी|
इसी बात को लेकर सलमान और सोनाली एक बार तो कोर्ट में ही झगड़ पड़े | जिसके बाद दोनों ने आज तक किसी भी फिल्म में एक साथ काम नहीं किया|













