
मुरादाबाद (हि.स.)। साइबर ठग द्वारा मुगलपुरा थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला से दो बार में बीस हजार रुपये ठगने के मामले में शनिवार को थाना साइबर क्राइम ने मामले जांच शुरू कर दी।
थाना मुगलपुरा क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि पति पीतल फर्म में नौकरी करते हैं। महिला ने बताया कि पांच दिसंबर को उसके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से काल आई थी। कॉल करने वाले ने बताया था कि वह बैंक से कर्मचारी बोल रहा है। आरोपित ने महिला से कहा कि आपका डेबिट कार्ड बंद होने वाला है, अगर वह अपना कार्ड जारी रखना चाहती हैं तो कुछ डिटेल बतानी होगी। आरोपित ने महिला से ये भी बताया कि वह घबराए नहीं मैं कोई साइबर ठग नहीं हूं, चाहो तो मेरा नंबर चेक करा लीजिए। पीड़ित महिला उसकी बातों में आ गई और उसने अपने डेबिट कार्ड का पिन और मोबाइल पर आया ओटीपी उसे बता दिया। इसके बाद महिला के खाते से दो बार में बीस हजार रुपये कट गए। उसके मोबाइल पर रुपये निकाले जाने का मैसेज आया तो वह घबरा गई। उसने आरोपित के मोबाइल नंबर पर कॉल की, तब तक आरोपित अपना मोबाइल बंद कर लिया था। थाना साइबर क्राइम ने मामले में जांच शुरू कर दी है।













