
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से उनका परिवार, दोस्त और फैंस सभी गमगीन हैं, सोशल मीडिया पर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी जा रही है, फिल्मी सितारों से लेकर फैंस तक हर कोई उनसे जुड़ी यादों को साझा कर रहे हैं, सुशांत की मेहनत और टीवी से फिल्म इंडस्ट्री तक के सफर को लोग याद कर भावुक हो रहे हैं, हाल ही में सुशांत का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, ये वीडियो तब का है, जब वो आखिरी बार अपने पैतृक आवास पर पहुंचे थे, तब परिवार के लोगों ने उनसे शादी को लेकर सवाल पूछे थे।
घर वालों से क्या कहा
टीवी से फिल्म तक का सफर करने वाले सुशांत सिंह राजपूत मूल रुप से बिहार के पूर्णियां जिले के रहने वाले हैं, उनकी शुरुआती पढाई पटना फिर दिल्ली में हुई है, हालांकि सुशांत अपनी भाषा से जुड़े हुए थे, वो अच्छी तरह से अपनी स्थानीय भाषा बोलते और समझते थे, जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें उनके घर वाले उनकी शादी को लेकर पूछ रहे हैं, तब उन्होने अपने ही अंदाज में बड़ी सहजता से घर वालों को इसका जवाब दिया था।
शादी में सबको ले जाओगे ना
वीडियो में उनसे एक महिला पूछ रही हैं, कि शादी में सबको ले जाओगे ना… इस सवाल के जवाब में बॉलीवुड एक्टर कहते हैं कि पहले लड़की ढूंढ लें, सुशांत कह रहे हैं, आप लोग भी ढूंढिये कोई हो तो… इस पर महिला ने कहा कि बिहार की लड़की से कर लोगे, इस पर सुशांत कहते हैं काहे नहीं… इस वीडियो में सुशांत का गंवई अंदाज नजर आ रहा है, वो अपने घर के आंगन में बैठे नजर आ रहे हैं।
नवंबर में होनी थी शादी
सुशांत के निधन के बाद ये खबर आई थी, कि इसी साल नवंबर में शादी करने वाले थे, हाल ही में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया था, कि दोनों जल्द शादी करने वाले थे, आपको बता दें कि सुशांत ने बीते 14 जून को फांसी लगाकर अपनी जान दे दी, इस खबर ने उनके पिता को ऐसा धक्का दिया, कि वो अभी भी सामान्य नहीं हो पा रहे हैं, गुरुवार को उनके परिवार के लोगों ने उनकी अस्थियां गंगा में बहाकर उन्हें अंतिम विदाई दे दी।













