
भोपाल(ईएमएस)। गांधी नगर थाना इलाके में जहॉ स्कूली छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, वहीं कोहेफिजा क्षेत्र में अधेड़ ने भी फदें पर लटककर जान दे दी।
थाना पुलिस के अनुसार शिवाजी वार्ड गांधी नगर में रहने वाली 15 वर्षीय सोनिया पुत्री नारायण दास स्कूली छात्रा थी। बीती शाम उसने अपने घर में फांसी लगा ली। हादसे की भनक परिवार वालो को काफी देर बाद लगी। परिजन तुरंत ही उसे फंदे से उतार कर इलाज के लिये हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। वहॉ डॉक्टरों ने शुरुआती चेकअप के बाद ही उसे मृत घोषित कर दिया। हास्पिटल से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिये भेज दिया। जॉच टीम का कहना है कि फिलहाल खुदकुशी के कारणो का खुलासा नहीं हो सका है।
पुलिस परिवार वालो के बयान दर्ज करने के साथ ही अन्य बिदुंओ की भी पड़ताल कर रही है। जॉच पूरी होने पर ही कारणो का पता चल सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।
उधर कोहेफिजी थाना पुलिस ने बताया की मूलत सागर के रहने वाले 55 वर्षीय रामदयाल पुत्र स्व. भगवान दास मिश्रा निजी काम करते थे। वे बीमार थे, जिसके चलते हमीदिया अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। आये दिन इलाज के सिलसिले में उन्हें सागर से भोपाल आना पड़ता था। परेशानी से बचने के लिये वह नयापुंरा में किराए का कमरा लेकर रह रहे थे।
बीती शाम रामदयाल ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्मत्या कर ली। बाद में मकान मालिक ने उनका शव फांसी के फंदे लटका देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि हादसे की सूचना मिलने पर परिवार वाले भोपाल पहुंच गये है, जिन्हें पीएम के बाद शव सौंप दिया जायेगा। शुरुआती जॉच के आधार पुलिस का अनुमान है कि बीमारी से परेशान होकर ही उन्होंने यह कदम उठाया होगा। पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।












