हथेली पर अगर है ‘X’ का निशान, तो इसमें छुपा है गहरा राज़, जानिए

ज्यातिष विद्या एक ऐसी विद्या है जिसमें कई तरह से इंसान का भविष्य बताया जाता है और कई मायनों में इसे प्रमाणिक भी माना जाता है. हस्तरेखा ज्योतिष का भी अपना महत्व है. हस्तरेखा ज्योतिष में हथेली की बनावट और उसमें पायी गयी रेखाओं के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है|

इतिहासविदों का मानना है कि हस्तरेखा पढ़ने के इस ज्ञान की उत्पत्ति भारत से हुई. इसके बाद यह चीन, तिब्बत, मिस्र, फारस से होता हुआ यूरोप जैसे दूसरे देशों में फैल गया. ग्रीस के विद्वान अंक्सगोरस ने अपने समय में भारतीय उपमहाद्वीप में रहते हुए हस्तकला ज्ञान के बारे में जो भी सीखा, वो उन्होंने हेर्मेस के साथ साझा किया था|

हथेली में ‘X’ का होना :

मिस्र के विद्वानों के अनुसार सिकंदर महान के हाथों में इस तरह ‘X’के चिन्ह देखे गए थे. सिकंदर की हथेली के अलावा यह चिन्ह शायद ही किसी की हथेली में पाया गया. अनुमान लगाया गया है कि दुनियाभर में केवल 3 फीसदी लोगों के हाथों में ये चिन्ह पाया जा सकता है.

हाल ही में मास्को यूनिवर्सिटी में हथेली में ‘X’ रेखा पाए जाने की उत्पत्ति और इन रेखाओं के किस्मत से होने वाले संबंध को लेकर एक शोध की गयी थी. व्यक्ति और उनकी हथेली की रेखाओं के बीच होने वाले सम्बन्ध पर एक पेपर निकाला गया|

खबरें और भी हैं...