
आज हम आपको 90 के दशक की मशहूर हिरोईन के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी अदाकारी ने फिल्म जगत में धमाल मचा दी थी लाखों युवा इनके दिवाने हो गए थें। जी हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की उस मशहूर हिरोइन के बारे में जिसे फिल्मी दुनिया छोड़े कई साल बित गए। जी हां आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें इस हिरोइन के बारे में पूरी कहानी बताई गई है कि आखिर ऐसी क्या वजह थी जिससे वो फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि देश तक छोड़ने को मजबूर हो गई। तो हम आपको बता दें कि हम बात कर रहे हैं मशहूर अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि की।

फिल्म ‘हीरो’, ‘घायल’, ‘दामिनी’ और ‘घातक’ जैसी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय कर लोगों को अपना दीवाना बनाने वालीं मीनाक्षी शेषाद्रि 52 साल की हो चुकी हैं लेकिन इसके साथ ही मीनाक्षी बेहतरीन एक्टर के साथ-साथ अच्छी क्लासिकल डांसर भी हैं। मीनाक्षी ने 17 साल की उम्र में मिस इंडिया का खिताब जीत लिया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मीनाक्षी की आखिरी फिल्म 1996 में आई थी जिसका नाम था ‘घातक’। ये फिल्म लोग आज भी काफी शौक से देखते हैं इतना ही नहीं इस फिल्म में जैसे इस अभिनेत्री ने अपनी कलाकारी पेश की वो वाकई में काबिले तारीफ था। वहीं फिल्म दामिनी भी बहुत ही ज्यादा सुपरहिट हुई थी।
इसके बाद न ही कोई फिल्म आई और न ही हिट हुई यूं कह सकते हैं कि इसके बाद मिनाक्षी बिल्कुल गायब हो गई। मीनाक्षी अमिताभ बच्चन से लेकर विनोद खन्ना, ऋषि कपूर, अनिल कपूर जैसे बड़े फिल्म स्टार्स उनके हीरो रहे। वैसे मीनाक्षी जी मूलतः तमिलनाडु से हैं परंतु उनके पिता सिंदरी के उर्वरक कारखाने में कार्यरत होने के बाद उनका परिवार इसी शहर में बस गया था। इनके पति का नाम मेसोर है। मीनाक्षी बॉलीवुड को अलविदा कहने के बाद इन दिनों अपने पति और बच्चों के साथ अमेरिका में रह रही हैं।

हाल ही में मीनाक्षी ने अपनी एक तस्वीर शेयर कर दी थी जिससे वो चर्चा में आ गई थी दरअसल एक पल को तो उन्हें कोई पहचान नहीं पाया। मीनाक्षी शेषाद्रि जब भी मुंबई आती हैं, बिना बताए मिलने आती हैं। दरअसल आज जो हम आपको वीडियो दिखाने वाले हैं उसमें ये बताया गया है कि आखिर उन्हे क्यों ये देश छोड़कर जाना पड़ा। दरअसल ये अभिनेत्री अपनी मर्जी से भारत छोड़कर विदेश नहीं गयी थी बल्कि एक फिल्म निर्देशक की वजह से इन्हें ऐसा करना पड़ा था। जी हां हैरान हो गए न लेकिन ये सच है इसी वजह से ये अभिनेत्री एक बार विदेश जाने के बाद दुबारा नहीं आई।













