इटावा पुलिस द्वारा 01 वाहन चोर को चोरी किये गये 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित किया गया गिरफ्तार

भास्कर समाचार सेवा

इटावा में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी भरथना के नेतृत्व में थाना भरथना पुलिस द्वारा 01 वाहन चोर को चोरी किये गये 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित गिरफ्तार किया गया। घटना का विवरण
दिनांक 26.10.2022 को वादी नीरज तिवारी पुत्र विद्याधर द्वारा थाना भरथना पर तहरीरी सूचना दी गयी कि जब वह अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली से धान को घर पर उतारकर घर की गली के सामने खड़ा कर खाना खाने चला गया तो अज्ञात चोर द्वारा उसका ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी कर लिया गया । वादी की तहरीर के आधार पर तत्काल थाना भरथना पर मु0अ0सं0 327/2022 धारा 379 पंजीकृत किया गया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 27.10.2022 को में थाना भरथना पुलिस द्वारा छोला मन्दिर पर संदिग्ध वाहन/व्यक्तियो की चैकिग की जा रही थी तभी मुखविर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम ठकपुरा के पास एक व्यक्ति चोरी किये गये ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर कहीं जाने की फिराक में खड़ा है। मुखविर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना भरथना पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को मुखविर के बताये स्थान से गिरफ्तार कर लिया गया
पुलिस पूछताछ- पकड़े गये व्यक्ति से बरामद ट्रैक्टर-ट्रॉली के प्रपत्र माँगे गये तो दिखाने में असमर्थ रहा तथा बताया कि यह ट्रैक्टर-ट्रॉली मैंने कस्बा भरथना में बकेवर भरथना रोड़ पर स्थित मोहल्ला राजागंज में स्थित गली से चोरी की थी, जिसे मैं बेचने के लिये जा रहा था
गिरफ्तार अभियुक्त

  1. वीरेन्द्र यादव पुत्र रामगोपाल निवासी पढ़ारा मौजा गढ़वाना थाना अछल्दा जनपद औरैया हाल निवासी मोहल्ला राजागंज नोवल्टी वाली गली कस्बा व थाना भरथना जनपद इटावा
    बरामदगी का विवरण
  2. 01 ट्रैक्टर स्वराज 744 FE नं0 UP75AD3035
  3. 01 अदद ट्रॉली
    पुलिस टीमउ0नि श्री मंसूर अहमद थानाध्यक्ष थाना भरथना, उ0नि0 श्री मलोक चन्द्र, , का0 अरविन्द कुमार, का0 शुभम कुमार ।

खबरें और भी हैं...