बी0एड0 प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत

भास्कर समाचार सेवा
बिजनौर।एम0जे0पी0 रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय द्वारा बी0एड0 प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। विवेक कॉलेज ऑफ एजुकेशन केे बी0एड0 प्रथम वर्ष के छात्र सोहम चैधरी ने 79.42 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, छात्रा पल्लवी चैधरी 78.57 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान एंव प्रशांत चैधरी ने 78.28 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्याालय की प्राचार्या डाॅ0 दीप्ति डिमरी ने सभी छात्र और छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों की मेहनत और नियमित कक्षाओं का परिणाम है।

महाविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। महाविद्यालय के चेयरमैन अमित गोयल ने सभी विद्यार्थियों को उनके अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए बधाई दी व उनके सुनहरे भविष्य की कामना की। महाविद्यालय के सचिव इजि0 दीपक मित्तल ने कहा कि विद्यार्थी परीक्षा परिणामों के द्वारा सभी लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते है। प्रशासनिक निदेशक डाॅ0 ओ0पी0 गुप्ता ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि महाविद्यालय में नियमित कक्षाओं का संचालन परीक्षा परीणाम को सकारात्मक रूप से प्रभावित करता है जो कि सभी विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को अग्रसर करेगा।

खबरें और भी हैं...