डकैती की योजना बनाते 13 शातिर गिरफ्तार

कब्जे से दो लाख 19 हजार ,छोटा हाथी गाड़ी ,मोटरसाइकिल ,अवैध असलह बरामद
भास्कर समाचार सेवा

सिकंदराबाद। सिकंदराबाद पुलिस ने डकैती की योजना बनाते गैंग के 13 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनसे नगदी ,वाहन समेत अन्य सामान बरामद किया है।
एसएसपी श्लोक कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि सिकंदराबाद पुलिस ने बीती रात मुखबिर की सूचना पर गुलवठी रोड स्थित नॉर्मल स्कूल के खंडर से डकैती की योजना बनाते 13 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने दो लाख उन्नीस हजार रूपए की नगदी ,एक छोटा हाथी गाड़ी ,मोटरसाइकिल,197 बैटरी के कवर !बैटरी से निकली रांग की 65 सिल्ली,अवैध असलह ,कारतूस सहित अन्य सामान बरामद किया है। पूछताछ में 130 ने अपना नाम भूरा उर्फ भूरे पुत्र चौक मोहम्मद निवासी सहसवान, आकिल साहा,वकील ,आदेश अल्वी ,अवनीश यादव ,धर्मेंद्र यादव ,सचिन कुमार ,पुष्पेंद्र ,हरीशरण ,प्रदीप ,रामचरण ,शानू खान ,अजीत बताया है । गिरफ्तार किए गए अभियुक्त बदायूं कासगंज फर्रुखाबाद बलिया निवासी है।जो कि आर्थिक लाभ कमाने के लिए खेती में चोरी की वारदातों को अंजाम देकर सामान बेचकर जो पैसा मिलता था उसे आपस में बांट लिया करते थे गाड़ी छोटा हाथी तथा मोटरसाइकिल के संबंध में पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि गाड़ी उनके रिश्तेदार की है जिसका प्रयोग व चोरी की घटनाओं को अंजाम देने में किया करते थे तथा मोटरसाइकिल भी घटनाओं को अंजाम देने में काम आती थी।

नवंबर माह में औद्योगिक क्षेत्र में बैटरी फैक्ट्री चोरी की वारदात को दिया
एसएसपी ने बताया किगिरफ्तार गैंग ने 28 ,29 नवंबर की रात्रि को जोखाबाद स्थित फैक्ट्री सीडीपीएल में बैटरी चोरी करना की घटना को अंजाम दिया था ।जिसका सिकंदराबाद में मुकदमा दर्ज था ।बदमाशों से ₹219000 हजार रूपए व एक सौ 97 बैटरी के कवर 65 रांग की सिल्लिया भी बरामद की हैं। खुर्जा देहात के गांव इस्लामाबाद में रेलवे लाइन के किनारे बने बिजली घर से विद्युत उपकरण चोरी करने की घटना भी अंजाम देना स्वीकार किया है जिसमें खुर्जा में मुकदमा दर्ज है।

खबरें और भी हैं...