
शासन के आदेश पर अर्थ दंड जमा न करने वाले 135 कैदी होंगे रिहा
डासना, मेरठ और नोएडा के भी छूटेंगे तीन बंदी
जेल प्रशासन ने किए रिहाई के इंतजाम
एमजे चौधरी
गाजियाबाद। भाजपा के स्थापना दिवस पर 135 बंदियों की रिहाई होगी सुनिश्चित। अर्थदंड के तौर पर एमकेजी कंपनी के मालिक जमा कर रहे करीब आठ लाख 75 हजार 270 का जुर्माना। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 135 ऐसे बंदियों की रिहाई के आदेश जारी किए गए हैं। जिन्हें मुकदमों में सजा मिलने के बाद उन पर न्यायालय द्वारा अर्थदंड भी लगाया गया था। लिहाजा अर्थदंड ना जमा करने पर उनको सजा का प्रावधान भी न्यायालय द्वारा दिया गया था। ऐसे 135 बंदियों की रिहाई कर उनका अर्थदंड जमा कराया जा रहा है। जिसके चलते गाजियाबाद नोएडा और मेरठ से एक-एक बंदी की रिहाई होना भी तय हुआ है। जेल प्रशासन द्वारा बंदियों की रिहाई के तमाम तरह के इंतजाम किए गए हैं और प्रदेश सरकार में जेल मंत्री द्वारा बंदियों की रिहाई को ऑनलाइन देखा जाएगा। यानी कि शासन स्तर पर जिस तरह योगी सरकार टू अच्छा करने का प्रयास कर रही है तो इसी कड़ी में यह भी एक अच्छा प्रयास है। डासना जिला जेल के जेल अधीक्षक आलोक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि डासना की जिला जेल में मुकदमा अपराध संख्या 318/2013 में नूर मोहम्मद पुत्र अकबर अली को लाया गया था। इसी बीच उन पर धारा 306 के तहत एक मुकदमा दर्ज था । जिसमें उन्हें 10 वर्ष का कारावास की सजा सुनाई गई थी। सजा के उपरांत उन पर 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया था। अर्थदंड न जमा करने पर 3 महीने की अतिरिक्त सजा का भी प्रावधान था। लिहाजा उन्होंने एक माह 3 दिन जेल में बिताने पर शासन स्तर से 6300 रुपये को जमा कराया गया है। और उनकी आज रिहाई होना तय की गई है। विदित हो कि मेरठ जिला जेल में बंद मोनू पुत्र दिनेश धारा 376 आईपीसी के तहत उन्हें 10 वर्ष का कठोर कारावास और 30,000 का अर्थदंड दिया गया था। अर्थदंड जमा न करने पर एक वर्ष की अतिरिक्त सजा सुनाई गई थी। इसी बीच 11 महीने 6 दिन उन्होंने अर्थदंड के तौर पर जेल में गुजारे थे।

आनंद कुमार डी जी यूपी
जिन पर 2090 रुपये बकाया थे । जिनको एक प्रसिद्ध समाज सेवी संस्था एमकेजी की तरफ से जमा करा कर रिहा किया जा रहा है। इसके अलावा गौतम बुध नगर में लूट के साथ बरामदगी के मामले में 2019 से बंद मोहम्मद सिराज पुत्र मोहम्मद खालिद को जेल में लाया गया था और उन्हें जेल में बिताई गई अवधि की सजा और अर्थदंड के रूप में 15,000 अदा न करने पर 20 दिन की अतिरिक्त कारावास की सजा दी गई थी। लिहाजा पहले दिन उन्होंने जेल में सज़ा के तौर पर 13 दिन गुजार लिए थे उनकर उन पर करीब 5250 का बकाया था। जिसे प्रदेश शासन द्वारा जमा करा कर तीनों ही बंदियों को रिहा किया जाएगा। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि देश के प्रसिद्ध समाजसेवी मनोज कुमार गोयल अध्यक्ष एमकेजी मेकिंग नो फॉर गुड फाउंडेशन रायपुर छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध उद्योगपति के तौर पर समाजसेवी है। जो समाज से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए हमेशा आगे रहते हैं और इसी कड़ी में उन्होंने भाजपा के स्थापना दिवस पर जेल राज्यमंत्री की प्रेरणा व मार्गदर्शन से मात्र जुर्माना जमा न कर पाने के कारण 48 जेलों में निरुद्ध कुल 135 बंदियों को कल जुर्माना जमा करने पर रिहा कर दिया जाएग। इसी बीच बताया जा रहा है कि समाजसेवी मनोज कुमार गोयल ने 8 लाख 75 हजार 270 रुपये जेल प्रशासन के सहयोग से न्यायालय में जमा कर दिए। जिससे कि सभी 135 बंदियों को शाम चार बजे जेल से रिहा कर दिया जाएगा। इस बीच डीजी जेल आनंद कुमार ने समाजसेवी मनोज कुमार गोयल, जेल राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति, राज्य मंत्री सुरेश कुमार राही, मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी और सभी मीडिया कर्मियों का धन्यवाद पारित करते हुए कहा कि जिस तरह समाज सेवा से जुड़े लोगों द्वारा सामाजिक कार्य किया जा रहा है तो पूरा जेल प्रशासन सभी का आभार व्यक्त करता है।














