विरक्त कुटी आश्रम में 20 हजार रुपए और घरेलू सामान चोरी

भास्कर समाचार सेवा
डिबाई:-नरौरा थाना क्षेत्र के गांव राजघाट में विरक्त कुटी आश्रम में एक सन्त दया चेतन रहते है उनके आश्रम में एक अज्ञात वृद्ध आदमी ठहरने के लिए आश्रम में आया था मंगलवार को उस वृद्ध ने कहा आज मंगलवार का व्रत है और बजार में मिठाई लेने के लिए जा रहा हूँ। बापस आकर उस व्यक्ति ने मिठाई में नशीला पदार्थ मिलाकर संत दया चेतन जी को खिला दिया जिससे सन्त दया चेतन बेहोश हो गए। चोर ने आश्रम में सामान पर अपना हाथ साफ करना शुरू कर दिया। आश्रम के महंत दया चेतन को लगभग 24 घंटे बाद होश आया। दया चेतन सन्त ने बताया है कि 20 हजार रुपए नगद व तीन चांदी की चम्मच ,छ किलो देशी घी, दो कम्बल ,दो किलो मेवा और मिर्च मसाले सहित अन्य सामान भी चोरी कर लें गया है ।बाबा ने बताया कि ठहरने से पहले बाबा ने अपने मोबाइल फोन से उसका फोटो खींचा था इस लिए वह चोर ने मोबाइल फोन को भी जला दिया व मेमोरी कार्ड और 2 सिम को भी जला दिया है । चोर ने चोरी का कोई भी सबूत नहीं छोड़ा है। आश्रम के महंत दया चेतन ने उस अज्ञात चोर के खिलाफ नरौरा थाने में अज्ञात के नाम तहरीर लिख कर दी है।

खबरें और भी हैं...