2020 में सबसे अधिक ODI विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज

साल 2020 क्रिकेट सहित अन्य सभी खेलों के लिए बेहद खराब रहा हैं. कोरोना महामारी के कारण लगभग 3-4 महीनें कोई भी अन्तराष्ट्रीय मैच नहीं खेला गया, हालाँकि अब धीरे-धीरे कम दशकों के साथ मैच शुरू कर दिए हैं.

इन सब के बीच वर्ष 2020 कुछ खिलाड़ियों के लिए बेहद यादगार रहा हैं. आज इस लेख में हम वनडे सबसे अधिक विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाजों के बारे में जानेगे.

5) बिलाल खान- 14 विकेट (ओमान)


ओमान के बाए हाथ के पेसर बिलाल खान के लिए इस सूची में शामिल होना गर्व की बात हैं. इस खिलाड़ी ने सिर्फ 6 मैचों में 16.21 की औसत और 4.28 की बेहद कंजूस इकॉनोमी दर से 14 खिलाड़ियों को आउट किया हैं, इस दौरान उनका सर्वोच्च प्रदर्शन 4/49 रहा हैं.

4) पेट कमिंस- 15 विकेट (ऑस्ट्रेलिया)


टेस्ट के नंबर एक गेंदबाज पेट कमिंस इस वनडे क्रिकेट में भी काफी सफल रहे हैं. वर्ष 2020 में कमिंस ने खेले 11 मैचों में 39.46 की औसत और 5.74 की इकॉनोमी से 15 विकेट अपने नाम किये हैं. इस तूफानी गेंदबाज का सर्वोच्च प्रदर्शन 3/25 रहा हैं.

3) जोश हेजलवुड- 16 विकेट (ऑस्ट्रेलिया)


एडिलेड टेस्ट में टीम इंडिया की नींदें उड़ाने वाले जोश हेजलवुड ने हाल में खेली गयी 3 वनडे मैचों की सीरीज में लगातार 3 बार विराट कोहली को आउट किया था. इस साल इस पेसर ने खेले 10 मैचों में 30.81 की औसत और 5 की इकॉनोमी दर से 16 विकेट अपने नाम किये हैं.

2) अल्जारी जोशेफ- 18 विकेट (वेस्टइंडीज)

West Indies' Alzarri Joseph set to challenge England again during  three-Test #raisethebat series | Cricket News | Sky Sports


वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोशेफ ने इस साल अपनी गेंदबाजी से सभी को काफी प्रभावित किया हैं हालाँकि कोरोना के कारण उन्हें ज्यादा मैच खेलने को नहीं मिल पाए हैं. युवा होनहार गेंदबाज ने सिर्फ 6 मैचों में 14.72 की औसत और 4.41 की इकॉनोमी दर से 18 विकेट अपने नाम की हैं.

1) एडम ज़म्पा- 27 विकेट (ऑस्ट्रेलिया)


ऑस्ट्रेलिया के फिरकी गेंदबाज एडम ज़म्पा इस सूची में बड़े अंतराल से टॉप पर हैं ज़म्पा ने 13 मैचों में 23.74 की औसत और 5 की बेहद कम इकॉनोमी दर 27 खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई हैं.

मोहम्मद शमी- 12 विकेट (भारत)

वर्ष 2020 में भारत के सबसे सफल गेंदबाज मोहम्मद शमी रहे हैं. हालाँकि इस सूची में वह संयुक्त रूप से 7वें स्थान पर हैं. शमी ने सिर्फ 6 मैचों में 32.75 की औसत और 7.03 की इकॉनोमी दर से 12 विकेट अपने नाम किये हैं.  

खबरें और भी हैं...