
2024 लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष को करारा झटका लगा है। उत्तर प्रदेश में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर एक बार फिर एनडीए में शामिल हो गए हैं। शनिवार को राजभर ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी, उसके बाद गठबंधन में शामिल होने का ऐलान किया।
















