24 मई तक ज्यूडिशल कस्टडी में रहेंगे अतीक के हत्यारे, जानें आज क्या-क्या हुआ…


प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या मामले में आरोपित तीनों अपराधियों सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने तीनों की न्यायिक अभिरक्षा 24 मई तक बढ़ाते हुए प्रतापगढ़ जेल में रहने का आदेश दिया गया है।


25 मई को पुनः तीनों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जाएगा। इससे पहले 29 अप्रैल को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने गिरफ्तार शूटरों लवलेश तिवारी, सनी पुराने और अरुण मौर्या को 14 दिन के लिए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था। ये तीनों प्रतापगढ़ जिला कारागार में बंद हैं। इन तीनों से पुलिस पांच दिन की कस्टडी रिमांड में पूछताछ कर चुकी है।

खबरें और भी हैं...