28 वर्ष की उम्र में मोहम्मद आमिर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास का ऐलान, जानें क्या थी मजबूरी

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज, मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने से अचानक अनिश्चितकालीन ब्रेक की घोषणा की है. वह पिछले साल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद केवल सफेद गेंद से क्रिकेट खेल रहे हैं.

इसे राष्ट्रीय कर्तव्यों से अनौपचारिक संन्यास के रूप में भी माना जा सकता है. मोहम्मद आमिर ने 61 एकदिवसीय मैचों में 81 और 50 टी20I में 59 विकेट हासिल किये हैं.

दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए आमिर की पाक टीम में वापसी - return to aamir  s pak team for south african odi series - Punjab Kesari


न्यूजीलैंड दौरे के लिए टी-20 टीम से बाहर किए जाने के बाद बाएं हाथ के तेज गेंदबाज निराश थे. सीमर मुख्य कोच, मिस्बाह-उल-हक और गेंदबाजी कोच वकार यूनिस के प्रबंधन से नाखुश हैं. उनका कहना है कि प्रबंधन द्वारा उन्हें ‘मानसिक रूप से प्रताड़ित’ किया गया था और जल्द ही उनकी संन्यास के बारे में एक आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा.

आमिर ने जुलाई 2019 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया और 36 टेस्ट में 119 विकेट लेने के बाद वर्कलोड के मुद्दों का हवाला दिया. हाल ही में समाप्त हुई लंका प्रीमियर लीग में, उन्होंने गॉल ग्लेडिएटर्स के लिए 10 मैचों में 11 विकेट झटके थे हालाँकि उनकी टीम फाइनल हार गई थी.

क्रिकट्रैकर ने अनुसार मोहम्मद आमिर ने कहा, “अभी मैं क्रिकेट छोड़ रहा हूँ. मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है. मुझे नहीं लगता कि, मैं इस तरह की यातना को सह पाऊंगा क्योंकि मुझे 2010 से 2015 तक बहुत यातनाएं दी गई हैं.”

Mohammad Amir Announces Indefinite Break From International Cricket, Says He Was 'Mentally Tortured' By The Management


उन्होंने कहा, “टेस्ट क्रिकेट छोड़ने का मेरा व्यक्तिगत फैसला गलत तरीके से लिया गया. मेरी रिटायरमेंट टी20 लीग खेलने की मेरी इच्छा से जुड़ी थी. मैं पाकिस्तान के लिए व्हाइट-बॉल क्रिकेट में सब कुछ निवेश करना चाहता था. हमारे गेंदबाजी कोच ने कहा, मैंने उन्हें धोखा दिया है, कोई कहता है कि काम का बोझ ठीक से नहीं संभाला जाता है.”

आईपीएल खेल सकते हैं आमिर

IPL Auction 2018: Know About RTM Card And Auction - IPL Auction 2018: जानें  कैसे होती है नीलामी और क्या है RTM कार्ड | Patrika News


मोहम्मद आमिर के अचानक निर्णय के पीछे यह धारणा हो सकती है कि बाएं हाथ का तेज गेंदबाज इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने के लिए तैयार है. पिछले साल, अमीर ने ब्रिटिश नागरिकता के लिए आवेदन किया था. उनकी पत्नी, नरजिस आमिर के पास वर्तमान में एक यूके पासपोर्ट है, इसलिए आमिर इंग्लैंड में नागरिकता प्राप्त करने के पात्र हैं. चूंकि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने की अनुमति नहीं है, इसलिए दुनिया की सबसे अमीर टी20 लीग में खेलने के लिए आमिर का रास्ता हो सकता है.

आमिर अगर आईपीएल में खेलते हैं तो विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम उन पर बड़ा दांव खेल सकती हैं. दरअसल कोहली समय-समय पर आमिर की तारीफ करते रहते हैं ऐसे में दोनों एक भी खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं.  

खबरें और भी हैं...