फास्ट फूड संचालक व पुलिसकर्मियों से मारपीट करने के 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार

भास्कर समाचार सेवा

मुरादनगर। थाना क्षेत्र की रेलवे रोड पर स्थित फास्ट फूड संचालक वीर जी चाप के नाम से दुकान करने वाले गुड्डू कुमार वीरभान पुत्र वीरपाल निवासी दुहाई ने थाने में लिखित शिकायत देते हुए रात लगभग 9:00 बजे के आसपास 6 युवकों ने आकर चाप व रोटी पैक करने को कहा पैक करने के बाद पैसे मांगने पर गाली गलौज कर मारपीट और दुकान में लगे काउंटर को तोड़ दिया। ईट व सरिया मारकर घायल कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मीयों को भी युवकों ने दौड़ा – दौड़ा कर मारपीटा। पुलिस ने चार युवकों आकाश, अमरपाल, अखिलेश और वैभव को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें दो युवक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि फास्ट फूड संचालक और पुलिस कर्मी की तरफ से दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसमें चार युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा फरार दो युवकों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा

खबरें और भी हैं...